1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता: 5 सेकेंड में ऐसे गिरा पुल, देखिए वीडियो

कोलकाता: 5 सेकेंड में ऐसे गिरा पुल, देखिए वीडियो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 31, 2016 06:12 pm IST,  Updated : Mar 31, 2016 06:15 pm IST

कोलकाता: यहां गिरीश पार्क इलाके में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे के आसपास अचानक पुल गिर गया। जिस वक्त पुल गिरा उसके आसपास सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे क्योंकि जहां हादसा हुआ

kolkata bridge collapse- India TV Hindi
kolkata bridge collapse Image Source : PTI

कोलकाता: यहां गिरीश पार्क इलाके में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे के आसपास अचानक पुल गिर गया। जिस वक्त पुल गिरा उसके आसपास सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे क्योंकि जहां हादसा हुआ है वो जगह कोलकाता के भीड़भाड़ वाले इलाके में शामिल है। ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने ने पुल को अपनी आंखों से टूटता हुआ देखने और वो उसे देखकर वो सदमे में आए गए।

चंद सेकंड में जब धूल थमी तो मंजर देखकर लोग सहम उठे। नॉर्थ कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में बन रहा ये पुल धराशायी हो चुका था। सैकडो़ं लोग पुल के नीचे दब चुके थे और हर तरफ कोहराम मचा हुआ था। जिस वक्त ये दिलदहलाने वाला हादसा हुआ इस पुल के आसपास सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे।

चश्मदीदों के मुताबिक उन्होंने जिंदगी में ऐसा भीषण हादसा नहीं देखा। जिस वक्त पुल गिरा ऐसा लगा जैसे पूरे इलाके में भूकंप सा आ गया हो या फिर कोई बम धमाका हुआ हो जिसकी वजह से आसपास की बिल्डिंगें तक कांपने लगीं। जिसने भी इस निर्माणाधीन पुल को गिरते हुए अपनी आंखों से देखा वो अभी तक सदमे से बाहर नहीं आ सका है, वो अभी भी सहमा हुआ है।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत