1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-चीन के बीच ब्रिगेड कमांडर लेवल की मीटिंग, चुशूल में चल रही है तीसरे दौर की बैठक

भारत-चीन के बीच ब्रिगेड कमांडर लेवल की मीटिंग, चुशूल में चल रही है तीसरे दौर की बैठक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2020 08:54 am IST,  Updated : Sep 02, 2020 10:07 am IST

लद्दाख के चुशूल में आज एकबार फिर भारत और चीन के बीच ब्रिगेड कमांडर लेवल की मीटिंग होनेवाली है।

भारत-चीन के बीच ब्रिगेड कमांडर लेवल की मीटिंग आज- India TV Hindi
भारत-चीन के बीच ब्रिगेड कमांडर लेवल की मीटिंग आज Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव के बीच लद्दाख के चुशूल में आज एकबार फिर भारत और चीन के बीच ब्रिगेड कमांडर लेवल की मीटिंग होनेवाली है। यह ब्रिगेड कमांडर लेवल की मीटिंग का तीसरा राउंड है। जानकारी के मुताबिक चुशूल में सुबह 10 बजे से दोनों पक्षों के बीच यह बैठक होगी। 

भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव कम करने के मद्देनजर हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में यह ब्रिगेड कमांडर लेवल की मीटिंग होनेवाली है। हालांकि अबतक तक की बातचीत में दोनों पक्ष किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाए हैं। आपको बता दें कि चीन लगातार एलएसी के आसपास के इलाकों पर अतिक्रमण की कोशिश कर रहा है। कल भी चीनी सैनिकों ने एलएसी पर हालात को बदलने की कोशिश की।

वहीं कुछ दिन पहले पैंगोंग लेक के पास चीन के सैनिकों की नापाक हरकतों को भारतीय सैनिकों ने विफल कर दिया है। हालांकि इस झड़प में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले 15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना के जवान और चीन की पीएलए के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों को नुकसान उठाना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत