1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ललित मोदी का दावा, सट्टेबाजों से थे रैना और जड़ेजा के रिश्ते

ललित मोदी का दावा, सट्टेबाजों से थे रैना और जड़ेजा के रिश्ते

 Written By: Agency
 Published : Jun 28, 2015 08:12 am IST,  Updated : Jun 28, 2015 08:41 am IST

नई दिल्ली: विवादों में घिरे आईपीएल के पूर्व कमिश्रर ललित मोदी ने दावा किया है कि भारत के दो बड़े क्रिकेटर सुरेश रैना और रविन्द्र जडेजा और वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो को रियल एस्टेट के

ललित मोदी: सट्टेबाजों...- India TV Hindi
ललित मोदी: सट्टेबाजों से थे रैना और जड़ेजा के रिश्ते

नई दिल्ली: विवादों में घिरे आईपीएल के पूर्व कमिश्रर ललित मोदी ने दावा किया है कि भारत के दो बड़े क्रिकेटर सुरेश रैना और रविन्द्र जडेजा और वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो को रियल एस्टेट के एक बड़े कारोबारी ने रिश्वत दी थी। यह कारोबारी कथित तौर पर सट्टेबाज भी है।

लंदन में रह रहे मोदी ने एक पत्र ट्वीट किया है जो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सीईओ डेव रिचर्डसन को जून 2013 में लिखा और इसमें ऐसी सूचना साझा की गई, जो उन्हें उस वक्त मिली थी।

उन्होंने इन खिलाडिय़ों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सट्टेबाज बाबा दीवान के साथ इन सभी खिलाडिय़ों के नजदीकी संबंध थे। उन्होंने कहा, उम्मीद करता हूं कि यह सही नहीं हो लेकिन अगर सच है तो इसका मतलब है कि कई और इससे जुड़े हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत