लंदन: हर दिन ट्वीटर पर नए-नए खुलासे करने वाले पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी ने एक नया ट्वीट कर हड़कंप मचा दिया है। ललित ने ट्वीट कर अपील की कि जो भारतीय राजनीति को स्वच्छ बनाना चाहते हैं, वे उनकी पार्टी से जुड़ें। साथ ही उन्होंने ट्वीट कियी कि, "मैं जल्द ही कुछ दिनों में एक ग्लोबल NGO शुरू करने वाला हूं जो देश के संसाधनों से खिलवाड़ कर रहे हैं।"
उन्होंने ट्विटर पर यह भी लिखा कि मैं ऐसे ही खुलासे करता रहूंगा, मुझे किसी चीज का डर नहीं है। मैंने अपने देश को और आईपीएल को 47 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। जो भी भ्रष्टाचार मुक्त देश चाहते हैं, जिसमें किसी का निजी हित, गंदी राजनीति, भ्रष्ट अधिकारी, ब्लैकमेल करने वाले ED-IT अधिकारी, देश के संसाधनों को दोहन करने वाले व्यापारी न हो, आप भी मेरी इस लड़ाई में शामिल हों।

उन्होंने खोजी पत्रकारों को भी शामिल होने का न्योता दिया है।
आगे की स्लाइड में देखें ललित मोदी के सारे ट्वीट..