1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चारा घोटाला: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

चारा घोटाला: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2021 01:03 pm IST,  Updated : Apr 17, 2021 02:04 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद को चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में रांची हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

चारा घोटाला: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता- India TV Hindi
चारा घोटाला: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ Image Source : PTI

रांची: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद को चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में रांची हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके साथ ही उनके जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। लालू प्रसाद को दुमका कोषागार से गबन के मामले में जमानत मिली है। दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के केस में लालू को हाईकोर्ट से यह राहत मिली है। हाईकोर्ट ने आधी सजा पूरी करने के आधार पर लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में सशर्त जमानत प्रदान की। बिना अनुमति के वे देश से बाहर नहीं जाएंगे। 

चारा घोटाला से जुड़े अन्य मामलों जैसे चईबासा और देवघर कोषागार मामले में लालू प्रसाद को पहले से ही जमानत मिली हुई है। सिर्फ दुमका कोषागार का मामला ही ऐसा था जिसमें जमानत मिलने पर लालू के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो सकता था।आज झारखंड हाईकोर्ट ने लालू को इस मामले में भी जमानत दे दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत