1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लातूर: बस और ट्रेन की टक्कर में 7 की मौत, 35 घायल

लातूर: बस और ट्रेन की टक्कर में 7 की मौत, 35 घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 19, 2017 07:17 am IST,  Updated : Nov 19, 2017 07:17 am IST

मध्य महाराष्ट्र में आज राज्य परिवहन की एक बस और ट्रक में टक्कर होने से कम से कम सात व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 34 अन्य घायल हो गये।

 Latur 7 killed in bus and train collision 35 injured- India TV Hindi
Latur 7 killed in bus and train collision 35 injured Image Source : PTI

लातूर: मध्य महाराष्ट्र में आज राज्य परिवहन की एक बस और ट्रक में टक्कर होने से कम से कम सात व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 34 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने आज बताया कि दुर्घटना लातूर में औसा तालुका के पास चल्बुर्गा पाति गांव में करीब ढाई बजे हुई। औसा के पुलिस उपाधीक्षक गणेश किन्द्रे ने कहा कि दुर्घटना के समय राज्य परिवहन की बस नीलंगा कस्बे की ओर, जबकि ट्रक लातूर की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी तथा 34 अन्य घायल हो गये। (बांदीपुरा: मुठभेड़ में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी के भतीजे सहित छह आतंकवादी ढेर)

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के अधिकारी महिंद्रा काले ने कहा कि मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि घायलों में से नौ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि एक कार भी बस से टकरा गयी। घायलों को लातूर में सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और औसा के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि मरने वाले एवं सभी घायल बस के यात्री थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत