नई दिल्ली: आज के समय में ऐसा माना जाता है कि सफल व्यक्ति केवल वही है जिसे काम के साथ-साथ भाषाओं की भी अच्छी समझ हो। आज हर कोई चाहता है कि उसे अंग्रेजी बोलनी आती हो क्योंकि यह एक ऐसी भाषा है जो लोगों के बीच आपको आकर्षण का केन्द्र बनाती है।बदलते समय के साथ-साथ लोगों में अंग्रेजी के प्रति आकर्षण भी बढ़ता जा रहा है। लेकिन अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें अग्रेंजी बोलने में हिचकिचाहट होती है और वह ठीक प्रकार से अंग्रेजी के शब्दों का उच्चारण नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब आपको डरने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज हम आपको अंग्रेजी के कुछ ऐसे शब्दों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके प्रयोग से अपनी स्मार्टनेस को बढ़ा सकते हैं। जानिए अंग्रेजी के कुछ ऐसे शब्द जिन्हें आप अपनी Vocab में जोड़ अंग्रेजी को और धांसू कर सकते हैं।Overmorrow: अंग्रेजी में कल के बाद वाले दिन को बताने के लिए ज्यादातर लोग The Day After Tommorow का प्रयोग करते हैं। इतने लंबे वाक्य से बचने के लिए आप Overmorrow शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं।अगली स्लाइड में जाने और शब्दों के बारे मेंGlabella: दोनों भौहों के बीच की जगह को बताने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं।अगली स्लाइड में जाने और शब्दों के बारे मेंObelus: यह Division( ÷ ) का चिन्ह होता है और इसे Obelus कहा जाता है।अगली स्लाइड में जाने और शब्दों के बारे मेंVagitus: जब कोई नवजात शिशु रोता है तो उसे Cry बोलने से बेहतर है कि आप Vagitus बोलें।अगली स्लाइड में जाने और शब्दों के बारे मेंBarm: बीयर के झाग को Barm कहा जाता हैं।अगली स्लाइड में जाने और शब्दों के बारे मेंPurlice: तर्जनी उंगली और अंगूठे के बीच की खाली जगह को Purlicue कहते हैं।अगली स्लाइड में जाने और शब्दों के बारे मेंSnellen Chart: जब आप अपने आंखों की जांच करवाने के लिए अस्पताल जाते हैं तो वहां आपको एक चार्ट पढ़ने के लिए दिया जाता है, जिस पर अक्षर लिखे रहते हैं। इस चार्ट को Snellen Chart कहते हैं।अगली स्लाइड में जाने और शब्दों के बारे मेंAphthongs: शब्दों के बीच प्रयोग होने वाले साइलेंट अक्षरों को Aphthongs कहा जाता है।अगली स्लाइड में जाने और शब्दों के बारे मेंRasceta: कलाई पर बनने वाली लकीरों को Rasceta कहा जाता है।