1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में पहली बार इंसानों से जानवरों में फैला कोरोना, 8 शेर पाए गए संक्रमित

भारत में पहली बार इंसानों से जानवरों में फैला कोरोना, 8 शेर पाए गए संक्रमित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2021 07:25 pm IST,  Updated : May 04, 2021 11:11 pm IST

देश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के लोगों से लोगों में फैलने की खबरें थीं लेकिन पहली ऐसी हुआ है कि लोगों से कोरोना वायरस संक्रमण शेरों में भी फैल गया है। यह हैदराबाद में हुआ है।

भारत में पहली बार इंसानों से जानवरों में फैला कोरोना, 8 शेर पाए गए संक्रमित- India TV Hindi
भारत में पहली बार इंसानों से जानवरों में फैला कोरोना, 8 शेर पाए गए संक्रमित Image Source : AP

हैदराबाद: देश में हर दिन 3 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना बहुत तेजी से लोगों के बीच फैल रहा है। देश में यह कोरोना की दूसरी लहर है। देश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के लोगों से लोगों में फैलने की खबरें थीं लेकिन पहली ऐसी हुआ है कि लोगों से कोरोना वायरस संक्रमण शेरों में भी फैल गया है। यह हैदराबाद में हुआ है।

हैदाराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क (NZP) के लॉयन सफारी के 8 एशियाई शेरों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए गए थे। उन्हें सांस लेने की तकलीफ हो रही थी। 24 अप्रैल को NZP द्वारा सीसीएमबी को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद चिड़ियाघर के अधिकारियों की मदद से सीसीएमबी ने शेरों को अनेस्थेसिया देकर उनके नाक, गले और सांस की नली से सैंपल लिया।

कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु लिए गए सैंपल की 4 मई को रिपोर्ट आई। टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सभी आठों शेरों को कोरोना है। हालांकि, इनके शरीर में कोरोना वायरस संक्रमण का पुराना वैरिएंट पाया गया है। सीसीएमबी और NZP के अधिकारियों ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है। 

सभी 8 कोरोना संक्रमित शेरों को आइसोलेशन में रखा गया है। उनका इलाज चल रहा है। अभी उनका स्वास्थ्य स्थिर है। वह सामान्य व्यवहार कर रहे हैं। फिलहाल, चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया है। यहां आम लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सेंट्रल जू अथॉरिटी ने भी नेहरू जूलॉजिकल पार्क को गाइडलाइंस भेजकर बताया है कि इस समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।