1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jun 22, 2020 07:44 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Hindi Breaking News June 21

Auto Refresh
Refresh
  • 2:26 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    सीडीएस जनरल बिपिन रावत और तीनों सर्विस चीफ ने रूस दौरे से पहले आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। बैठक में लद्दाख की स्थिति की समीक्षा की गई। बता दें कि रक्षा मंत्री 24 जून को आयोजित विजय दिवस सैन्य परेड को देखने के लिए कल मास्को (रूस ) के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • 2:25 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    हिमाचल प्रदेश में दो और लोग COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं, कुल सक्रिय मामलों की संख्या 233 है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

  • 12:48 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    असम में 133 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 5,388 हो गई है, जिसमें 3,202 ठीक और 9 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

  • 11:11 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    रक्षा मंत्री, तीनों सेनाओं के चीफ और CDS थोड़ी देर में बैठक करेंगे। इस बैठक में लद्दाख के हालात, LOC पर चीनी कंस्ट्रक्शंस, उनकी तादाद और दबाव बनाने की रणनीति के खिलाफ तैयारी को लेकर बातचीत की जाएगी।

  • 9:56 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    झारखंड सरकार कोयला खदानों की नीलामी के केन्द्र सरकार के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंच गयी है और उसने नीलामी में राज्य सरकार को विश्वास में लेने की जरूरत बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को कहा कि कोयला खदानों की नीलामी को लेकर राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय में अर्जी दायर की है। 

  • 8:11 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    लद्दाख:  ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सब-ज़ीरो तापमान में 18000 फीट की ऊंचाई पर योग करते हुए।

  • 8:11 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने आज विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ योग किया।

  • 8:10 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने घर पर अपने परिवार के साथ योग किया।

  • 8:09 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    कोरोना वायरस खासतौर पर हमारे श्वसन तंत्र, यानि कि श्वसन प्रणाली पर वार करता है।हमारे श्वसन प्रणाली को मज़बूत करने में जिससे सबसे ज़्यादा मदद मिलती है वो है प्राणायाम, यानि कि साँस लेने का व्यायाम: PM मोदी

    एक सजग नागरिक के रूप में हम परिवार और समाज के रूप में एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।हम प्रयास करेंगे कि घर पर योग और परिवार के साथ योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएँ।हम ज़रूर सफल होंगे, हम ज़रूर विजयी होंगे: PM मोदी

  • 8:08 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    बच्चे, बड़े, युवा, परिवार के बुजुर्ग, सभी जब एक साथ योग के माध्यम से जुडते हैं, तो पूरे घर में एक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए, इस बार का योग दिवस, भावनात्मक योग का भी दिन है, हमारी पारिवारिक बंधन को भी बढ़ाने का दिन है: PM मोदी

  • 8:08 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ये दिन एकजुटता का दिन है। ये विश्व बंधुत्व के संदेश का दिन है: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM मोदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।