1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 16, 2020 07:46 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

India TV Live Updates- India TV Hindi
India TV Live Updates Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Hindi Breaking News July 15

Auto Refresh
Refresh
  • 2:37 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    हमारे यहां डेप्युटी सीएम (सचिन पायलट) खुद हॉर्स ट्रेडिंग का हिस्सा रहे: अशोक गहलोत

  • 2:36 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है, मेरे पास सबूत हैं। वह बोले कि जो हमारे साथ नहीं हैं वो पैसे ले चुके हैं। वह बोले कि हमारे विधायकों को पैसों का लालच दिया जा रहा है: अशोक गहलोत

  • 2:35 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    अशोक गहलोत बोले कि सरकार गिराने के लिए खरीद-फिरोख्त हो रही है।

  • 1:18 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    सीबीएसई की 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित। पिछले साल की तुलना में इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत में हुआ थोड़ा सुधार, 91.46 प्रतिशत छात्रों ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की।

  • 1:05 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित 18,600 लोगों का उपचार चल रहा है, केवल 4,000 बिस्तरों पर ही मरीज हैं: केजरीवाल।

  • 1:01 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    दवा कंपनी जायडस कैडिला ने बुधवार को कहा कि उसने अपने कोविड- 19 के संभावित टीके ‘जायकोव- डी’ का मानव चिकित्सकीय परीक्षण शुरू कर दिया है।

  • 11:29 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    अमेरिका में कोविड-19 के जिस पहले टीके का परीक्षण किया गया है वह वैज्ञानिकों की उम्मीद के मुताबिक लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। वैज्ञानिकों ने मंगलवार को यह बात कही। इस टीके का परीक्षण अब अंतिम चरण में है। 

  • 9:59 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि भारत जैसे देशों द्वारा टिकटॉक जैसी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाना चीन के निगरानी के काम से एक बड़ा हथियार छीनने के समान है। 

  • 7:53 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गयी। इस तरह राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गयी है।

  • 7:52 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रवक्ता संजय झा को ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता’’ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

  • 7:51 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना वायरस के 105 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4379 हो गई।

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले अपने चार जिलों में कर्फ्यू लगा सकती है और सीमाएं सील कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत