1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 19, 2020 08:16 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

India TV Live Updates- India TV Hindi
India TV Live Updates Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Hindi Breaking News July 18

Auto Refresh
Refresh
  • 5:30 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    जयुर की एक अदालत ने संजय जैन को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

  • 11:48 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    ओडिशा में कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 86 हुई, 591 नए मामले आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 16,701 पर पहुंची: अधिकारी

  • 11:38 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि जांच पर ध्यान नहीं देने और ‘आंकड़ो की बाजीगरी’ के कारण राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का विकराल रूप देखने को मिल रहा है।

  • 11:06 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार को 49 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

  • 10:16 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    राजस्थान के सियासी संकट पर संबित पात्रा बोले- सियासी ड्रामा कर रही है कांग्रेस सरकार, शुरू से गहलोत-पायल में मतभेद

  • 9:35 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    Coronavirus: नए कोरोना मामलों का फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 34884 नए केस आने से आंकड़ा 10.38 लाख के पार

  • 9:34 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गए।

  • 9:33 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    मिजोरम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के चार कर्मियों समेत 10 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्य में शनिवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 282 हो गए। 

  • 8:58 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि उन्हें ऐसी खुफिया सूचना मिली है कि रूस, चीन तथा अन्य शत्रु देश नवंबर में होने वाले चुनावों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे हैं।

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    बिहार में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 174 हो गई। वहीं, बृहस्पतिवार से संक्रमण के 1,800 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की 23,300 हो गई है।

  • 7:49 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में बहुपक्षवाद पर एक उच्चस्तरीय सत्र के दौरान शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। साथ ही उसने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता में विस्तार का भी विरोध किया।

  • 7:47 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन राज्यों को वायरस का संक्रमण रोकने और मृत्यु दर एक प्रतिशत से नीचे रखने के लिए नए सिरे से प्रयास करने को कहा है।

  • 7:47 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    गुजरात दौरे के बाद शुक्रवार को नीति आयोग के एक सदस्य ने कहा कि खासकर दिल्ली और अहमदाबाद के अनुभवों को देखते हुए लगता है कि कड़ी पाबंदी के बिना भी महामारी को नियंत्रित किया जा सकता है।

  • 7:46 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने परिसरों में छोटा कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करने के इच्छुक आवासीय परिसरों के लिए शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी किए। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि ये कोविड देखभाल सुविधा केंद्र एक समर्पित स्वास्थ्य केंद्र की तरह काम करेंगे, जिनमें इन्हीं आवासीय परिसरों के कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्धों, बिना लक्षण वाले रोगियों और हल्के लक्षण वाले रोगियों को रखा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत