1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 04, 2020 04:50 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

India TV Live Updates- India TV Hindi
India TV Live Updates Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Hindi Breaking News July 3

Auto Refresh
Refresh
  • 1:32 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    भारत ने नियंत्रण रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बिना उकसावे के पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर उसके समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया।

  • 1:10 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    भाजपा की प्रदेश इकाइयां कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान अपने कल्याणकारी कार्यों के बारे में चार जुलाई को प्रधानमंत्री को जानकारी देंगी : पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने कहा।

  • 1:00 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    पूर्वी लद्दाख में भारतीय एवं चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के कुछ ही दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अचानक लेह पहुंचे। यहां उन्होंने थलसेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से बातचीत की। सूत्रों ने बताया कि मोदी प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के साथ सुबह करीब साढ़े नौ बजे लेह पहुंचे।

  • 12:35 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    भारत का चीनी ऐप पर रोक का कदम चीन द्वारा सीमा पर की गई कार्रवाई एक प्रभावी जवाब है। दक्षिण एशिया पर अमेरिका के एक जाने-माने विशेषज्ञ ने यह राय जताई है। 

  • 12:34 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि कोरोना वायरस के जीन समूह में विभिन्नता के कारण मानव कोशिकाओं को संक्रमित करने की उसकी क्षमता में सुधार हुआ और वह दुनिया भर में सबसे ताकतवर संक्रमण के रूप में फैल गया।

  • 9:53 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 20,903 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 6,25,544 हुई, 379 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 18,213 हुई : सरकार।

  • 8:08 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    कानपुर में अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक सहित,उत्तर प्रदेश पुलिस के कम से कम आठ कर्मी मारे गए।

  • 7:48 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश के पहले स्वदेशी कोविड-19 टीके के क्लीनिकल ट्रायल के लिए 12 संस्थानों का चयन किया है, जिनमें से एक ओडिशा से है। 

  • 7:48 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    महाराष्ट्र में ठाणे जिले में एक महिला विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वह संक्रमित होने वाली क्षेत्र की चौथी विधायक हैं। 

  • 7:47 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    देश में कोविड-19 के बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को घर में पृथक-वास में रहने के संशोधित दिशानिर्देश जारी किए।

  • 7:47 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    नेपाल की सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) में खुल कर सामने आई दरार के बीच पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से मुलाकात की।

  • 7:47 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    सिक्किम में सेना के 12 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 101 हो गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत