1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 08, 2020 07:44 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

India TV Live Updates- India TV Hindi
India TV Live Updates Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Hindi Breaking News July 7

Auto Refresh
Refresh
  • 2:35 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    पुडुचेरी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,041 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक मेडिकल बुलेटिन में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल 510 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि स्वस्थ होने के बाद 517 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

  • 12:38 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    ओडिशा में 571 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के मामले 10,000 के पार, चार लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 42 हुई: स्वास्थ्य विभाग।

  • 12:24 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    उच्चतम न्यायालय ने सभी सेवारत शार्ट सर्विस कमीशन महिला अधिकारियों को सेना में स्थायी कमीशन देने के अपने फैसले के अनुपालन के लिए केंद्र को एक और माह का समय दिया।

  • 11:47 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    भारत में कोविड-19 के 22,252 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर सात लाख के पार पहुंच गए। वहीं, 467 और लोगों की जान जाने के बाद इससे मरने वालों की संख्या 20,160 हो गई।

  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे के 872 कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य और सेवानिवृत्त कर्मी अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इनमें से 86 की मौत हो चुकी है।

  • 9:25 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सोमवार देर रात 3.2 की तीव्रता के भूकम्प के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

  • 7:49 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गयी तथा संक्रमण के 39 नये मामले सामने आये। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,854 हो गयी।

  • 7:48 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्वोत्तर मुख्यालय के तीन तल और पूरे क्षेत्रीय व्यापार कार्यालय को सोमवार को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों इमारतों के 30 कर्मचारियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कार्यालयों को सील किया गया।

  • 7:47 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने सोमवार को एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों को तीन दिन के अंदर काम पर लौटने को कहा और चेतावनी दी कि ऐसा करने में विफल रहने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इन लोगों ने कोरोना वायरस महामारी के बीच ही नौकरी छोड़ दी थी।

  • 7:46 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जलविद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए चीन की एक कंपनी ने पाकिस्तान के साथ 150 करोड़ अमेरिकी डॉलर के समझौते पर सोमवार को हस्ताक्षर किए। 

  • 7:45 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    मणिुपर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राजनीतिक संकट को दूर करते हुए असंतुष्ट सहयोगी के साथ तालमेल बिठाने के बाद मंत्रियों के लिए पुन: विभागों का आवंटन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत