1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों का होगा रैंडम कोरोना टेस्ट

LIVE: दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों का होगा रैंडम कोरोना टेस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Nov 18, 2020 11:41 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking news- India TV Hindi
Breaking news Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

LIVE HINDI BREAKING NEWS NOVEMBER 17

Auto Refresh
Refresh
  • 8:44 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों का रैंडम कोरोना टेस्ट किया जाएगा। नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने इस बारे में जानकारी दी है।

  • 6:52 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    शहरों के विकास के लिए टेक्नोलॉजी बेहद अहम है। लॉकडाउन से शहरों की हवा में सुधार हुआ है। वर्कफ्राम होम को बढ़ावा देने की जरुरत है- पीएम मोदी

  • 6:50 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    ब्लूमबर्ग इकॉनमी फोरम प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि 2022 से पहले लोगों को 1 करोड़ मकान देंगे। 27 शहरों में मेट्रों ट्रेन का काम जारी है।

  • 1:19 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    Breaking::जीतन राम मांझी बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए

  • 1:08 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

    नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय चौधरी को ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग, अशोक चौधरी-भवन निर्माण,अल्पसंख्यक कल्याण,समाज कल्याण विज्ञान प्रौधौगिकी, मेवालाल चौधरी को शिक्षा विभाग मिला है। ये तीनों मंत्री जनता दल यूनाटेड कोटे से हैं।

     

  • 9:56 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    प्रयागराज: BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलसकर मौत

  • 8:36 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली के सरायकाले खां स्थित मिलेनियम पार्क से दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, दोनों कश्मीर के रहनेवाले, दो सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद

  • 7:31 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारतीय जनता पार्टी आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में सभी 117 सीटों पर मजबूती से लड़ेगीः तरुण चुग, महासचिव भाजपा

  • 6:39 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिहार विधानसभा चुनाव और राज्यों को उपचुनावों में मिली हार के बाद आज कंग्रेस विशेष समिति की बैठक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत