1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Nov 26, 2020 10:48 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

 

Live Hindi Breaking News November 25

Auto Refresh
Refresh
  • 2:42 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यूपी में 6 महीने के लिए एस्मा लागू। सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर नही जा सकेंगे।

  • 12:46 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    विजय कुमार सिन्हा बने बिहार विधानसभा के नए स्पीकर, 126 वोट मिले, महागठबंधन उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी 12 वोटों से हारे

  • 11:54 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिहार विधानसभा में  आरजेडी विधायकों का हंगामा, स्पीकर चुनाव के लिए वोटिंग से पहले किया हंगामा। 

  • 10:54 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘‘अहमद पटेल नहीं रहे। एक अभिन्न मित्र, विश्वसनीय साथी चला गया। हम दोनों सन 1977 से साथ रहे। वे लोकसभा में पहुँचे, मैं विधान सभा में। हम सभी कांग्रेसियों के लिए वे हर राजनैतिक मर्ज़ की दवा थे। मृदुभाषी, व्यवहार कुशल और सदैव मुस्कुराते रहना उनकी पहचान थी।’’

  • 9:54 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 44,376 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 92,22,217 हो गई है। 481  नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,34,699 हुई।

  • 9:49 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक

  • 9:33 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर बुधवार को शोक जताया और कहा कि वह एक काबिल सांसद थे और सभी दलों के नेताओं के साथ उनके सौहार्दपूर्ण संबंध थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत