हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
मुंबई के बेलार्ड एस्टेट स्थित एक्सचेंज बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर लगी आग। तीसरी मंजिल पर एनसीबी का दफ्तर है।
दोपहर 12 बजे बैठक फिर शुरू होने पर भी राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा और सदन की कार्यवाही कुछ देर बाद ही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी।
राज्यसभा में एक बार फिर हंगामा, सदन की कार्यवाही 10.36 तक स्थगित
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भिवंडी बिल्डिंग हादसे पर दुख जताया
भारत-चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की छठे दौर की बातचीत शुरू
राज्यसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों का हंगामा, बैठक 10 बजे तक के लिए स्थगित
डेरेक ओ ब्रायन, संजय सिंह, राजीव साटव, नजीर हुसैन, केके रागेश, रिपुन बोरा, डोला सेन, ए करीम राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित
राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू ने रविवार को राज्यसभा में हंगामा करने के लिए 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया।
कल राज्यसभा के लिए बुरा दिन था जब कुछ सदस्य सदन के वेल में आ गए और डिप्टी चेयरमैन कामों में बाधा पहुंचाई। यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैं सांसदों को सुझाव देता हूं कि वे कृपया आत्ममंथन करें: वेंकैया नायडू, सभापति, राज्यसभा
राज्यसभा में हंगामा करने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आज सरकार ला सकती है प्रस्ताव, नियम 256 के तहत सांसदों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई: सूत्र
पुरानी दिल्ली के हौज़ काज़ी गली शीश महल सीताराम बाज़ार में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कुछ लोगो के दबे होने की आशंका
महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में इमारत ढहने से मलबे में फंसे लोगों का NDRF द्वारा बचाव अभियान जारी। इस घटना में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई के पास भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरी, 5 लोगों की मौत, 20 लोगों को बचाया गया, मलबे में 20 से 25 और लोगों के फंसे होने की आशंका, फायर ब्रिगेड और एनडीआरफ राहत और बचाव में जुटी
संपादक की पसंद