Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Written by: IndiaTV Hindi Desk Updated : Nov 26, 2020 10:58 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

live hindi news, breaking news- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

 

Latest India News

LIVE HINDI BREAKING NEWS SEPTEMBER 29

Auto Refresh
Refresh
  • 12:53 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    विदेश मंत्री एस जयशंकर जापान का दौरा करेंगे, 6-7 अक्टूबर को जापान के विदेश मंत्री से करेंगे मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को लेकर होगी बात

  • 12:25 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सुप्रीम कोर्ट ने महबूबा मुफ्ती की हिरासत को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन से जवाब मांगा

  • 11:44 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    नमामि गंगे अभियान को नए स्तर पर ले जाया जा रहा है, गंगा जी के अलावा गंगा से सटे इलाकों की स्वच्छता और सफाई के साथ-साथ पर्यावरण पर जोर दिया जा रहा है-पीएम मोदी

  • 11:42 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    उत्तराखंड में उद्गम से लेकर पश्चिम बंगाल में गंगा सागर तक गंगा, देश की करीब-करीब आधी आबादी के जीवन को समृद्ध करती हैं। इसलिए गंगा की निर्मलता आवश्यक है, गंगा जी की अविरलता आवश्यक है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • 11:41 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पानी की एक-एक बूंद को बचाना जरूरी, गंगा की स्वच्छता और सफाई जरूरी: पीएम मोदी

  • 11:38 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ​वीडियो कांफ्रेंसिंग के ​जरिए नमामि गंगे योजना के तहत उत्तराखंड में 6 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन के लोगो का भी अनावरण किया।

  • 8:20 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पाकिस्तान ने LOC के पास, पुंछ ज़िले के मनकोट सेक्टर में मोर्टार दागकर और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement