1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jan 16, 2021 08:45 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Live Hindi Breaking News January 15

Auto Refresh
Refresh
  • 12:14 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद् चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है जिसमें पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा का नाम भी शामिल है। प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने हाल में भाजपा की सदस्यता ली है। 

  • 12:08 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    किसानों के साथ बातचीत के लिए विज्ञान भवन पहुंचे कृषि मंत्री

  • 12:06 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख 100 रुपये का चेक दिया

  • 11:26 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ठंड और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सैनिकों का मनोबल उन पर्वतों से भी बहुत ऊंचा है जिनके वे मुस्तैदी से रक्षा कर रहे हैं, नियंत्रण रेखा पर भी दुश्मन के नापाक इरादे का करारा जवाब दिया जा रहा है, पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देने की अपनी आदत से लाचार है-सेना प्रमुख

  • 11:24 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बीजेपी से एनसीपी में शामिल हुए एकनाथ खडसे ईडी दफ्तर पहुचे, 30 दिसंबर को खडसे को समन दिया गया था पर खडसे क्वारन्टीन होने की वजह से तब ED की जांच में पहुंच नही पाए थे, पुणे में पत्नी और दामाद की जमीन के लेनदेन के मामले में खडसे की ED जांच कर रहा है

  • 8:14 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सेना दिवस पर, भारतीय सेना के बहादुर पुरुषों और महिलाओं को शुभकामनाएं। हम उन बहादुरों को याद करते हैं जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया। भारत साहसी और प्रतिबद्ध सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए हमेशा आभारी रहेगा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

  • 8:12 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सेना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत