1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी LIVE: भारत के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला बजट, युवाओं के लिए नए अवसर

पीएम मोदी LIVE: भारत के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला बजट, युवाओं के लिए नए अवसर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Feb 01, 2021 11:09 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी...- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Live Hindi Breaking News February 01

Auto Refresh
Refresh
  • 2:57 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बजट में यथार्थ और विकास का विश्वास भी-पीएम मोदी

    भारत के आत्मविश्वास को बढ़ानेवाला बजट, इस बजट में यथार्थ और विकास का विश्वास भी-पीएम मोदी

  • 2:10 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सिंघु बॉर्डर, गाज़ीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर में इंटरनेट पर रोक की अवधि बढ़ाई गई

  • 8:26 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    म्यामां में सेना का तख्तापलट,सू की को हिरासत में लिया गया

    म्यामां में सेना का तख्तापलट, स्टेट काउंसलर सू की को हिरासत में लिया गया। सेना के टेलीविजन चैनल ने बताया कि सेना ने एक वर्ष के लिए देश का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है।

  • 7:11 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुंबई: लोकल ट्रेनें आम यात्रियों के लिए शुरू

    मुम्बई की लाइफ लाइन कही जानेवाली  लोकल ट्रेन आम यात्रियों के लिए लंबे इन्तेजार के बाद आज से शुरू हो गयी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मार्च 2020 से लोकल सेवाएं आम यात्रियों के लिए बंद की थी।

  • 6:52 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ओडिशा में सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 15 घायल

    ओडिशा के कोरापुट जिले में एक पिकअप वैन के पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। हादसा कोटपड थाना क्षेत्र के मुर्ताहांडी में हुआ। दुर्घटना उस समय हुई जब करीब 30 लोग पड़ोसी छत्तीसगढ़ राज्य से एक रिश्तेदार के मातम में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे।

  • 6:50 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आम बजट

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट पेश करने वाली हैं। इस बजट से उम्मीद की जा रही है कि इसमें महामारी से पीड़ित आम आदमी को राहत दी जायेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे और रक्षा पर अधिक खर्च के माध्यम से आर्थिक सुधार को आगे बढ़ाने पर अधिक ध्यान दिये जाने की भी उम्मीद की जा रही है। यह एक अंतरिम बजट समेत मोदी सरकार का नौवां बजट होने वाला है। यह बजट ऐसे समय पेश हो रहा है, जब देश कोविड-19 संकट से बाहर निकल रहा है। इसमें व्यापक रूप से रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास पर खर्च को बढ़ाने, विकास योजनाओं के लिये उदार आवंटन, औसत करदाताओं के हाथों में अधिक पैसा डालने और विदेशी कर को आकर्षित करने के लिये नियमों को आसान किये जाने की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत