1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jan 08, 2021 03:45 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Live Hindi Breaking News January 07

Auto Refresh
Refresh
  • 2:54 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बाइडेन के राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ

  • 12:58 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    किसानों की ट्रैक्टर रैली

  • 11:42 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए चल रहे महायज्ञ ने आज एक नई गति हासिल की है। बीते दिनों आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर किए गये हैं: पीएम मोदी

  • 11:42 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन द्वारा चलने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी दुनिया की पहली डबल स्टैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

  • 11:41 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के 306 किलोमाटर लंबे रेवाड़ी-मदार खंड का लोकार्पण किया।

  • 9:41 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाशिंगटन डीसी में हुई हिंसा की घटनाओं पर रिपब्लिकन पार्टी और उसके नेताओं को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने हिंसा की घटनाओं पर दुख जताते हुए अपना बयान जारी किया है।

  • 8:55 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अमेरिका की घटनाओं पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

  • 8:54 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में हुई हिंसा की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सत्ता का हस्तांतकरण क्रमबद्ध और शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को इस तरह के विरोध द्वारा विकृत नहीं होने दिया जा सकता है।

  • 8:54 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अमेरिकी कांग्रेस में इलेक्टोरल कॉलेज को लेकर बैठक से पहले गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। ट्रंप समर्थकों के हंगामे और हिंसा की वजह से स्थित बिगड़ गई और वॉशिंगटन डीसी में कर्फ्यू लागू करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत