1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jan 22, 2021 09:31 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Live Hindi Breaking News January 19

Auto Refresh
Refresh
  • 1:41 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ये सिर्फ किसान पर नहीं बल्कि मीडिल क्लास पर भी हमला है-राहुल गांधी

  • 1:40 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ये त्रासदी है जिसे सारा देश देख रहा है। 3-4 लोग देश चला रहे हैं, सरकार कुछ लोगों को फायदा पहुंचा रही है-राहुल गांधी

  • 1:39 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- देश की कृषि व्यवस्था के ढांचे को तहस-नहस करने की साजिश हो रही है

  • 1:25 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

     महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं नाना पटोलो, कांग्रेस हाईकमान ने लगाई मुहर: सूत्रों के हवाले से खबर

  • 10:38 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    चिली की सीमा से सटे उत्तरपश्चिम अर्जेंटीना में शक्तिशाली भूकंप आया, हालांकि इससे जान माल के किसी प्रकार के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है। भूकंप चिली में भी महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई।

  • 9:44 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज दोपहर डेढ़ बजे कांग्रेस मुख्यालय में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • 8:34 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी(दृश्यता) कम होने से आज 16 ट्रेन देरी से चल रही हैं: उत्तर रेलवे

  • 8:32 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्‍ली में पेट्रोल ने किया 85 रुपये का स्‍तर पार, मुंबई में पेट्रोल बिक रहा है 91.80 रुपये लीटर

  • 8:31 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का मिशन रोजगार जारी। आज माध्यमिक स्कूलों के 436 शिक्षकों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र। पहले बेसिक शिक्षा विभाग में हुई थी 69 हजार एसिस्टेंट टीचर्स की नियुक्ति।

  • 8:31 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नए कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनायी गई कमेटी की आज होगी पहली बैठक। किसान नेताओं की सरकार के साथ होने वाली बैठक टली। अब बुधवार को होगी दसवें दौर की बातचीत।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत