1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News Dec 03: श्रीलंका की अदालत ने महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नियुक्त करने से इंकार किया

Live Hindi Breaking News Dec 03: श्रीलंका की अदालत ने महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नियुक्त करने से इंकार किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2018 06:44 am IST,  Updated : Dec 03, 2018 04:44 pm IST

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of December 03:

04:40 PM: श्रीलंका की अदालत ने महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नियुक्त करने से इंकार किया

03.45 PM: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अवैध बूचड़खाने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के पथराव में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

03:00 PM: सोहराबुद्दीनअनवर शेख और तुलसीराम प्रजापति के संवेदनशील मुठभेड़ों और कौसर बी के साथ क्रूरता से दुष्कर्म करने के बाद हुई हत्या के मामले की अंतिम सुनवाई सोमवार को मुंबई में CBI की विशेष अदालत में शुरू हुई।

02:30 PM: सबरीमला मंदिर मुद्दे को लेकर सोमवार को केरल विधानसभा में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला के बीच तीखी नोंक-झोंक हो गई जिसके कारण सदन की कार्यवाही चौथे दिन भी बाधित हुई। यूडीएफ के तीन विधायकों ने सबरीमला मंदिर मुद्दे को लेकर सदन के प्रवेश द्वार पर अनिश्चितकालीन ‘सत्याग्रह’ भी शुरू कर दिया।

02:00 PM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव और AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ‘‘एक’’ ही हैं, साथ ही उन्होंने तेलंगाना की जनता से कहा कि वे इन लोगों के झांसे में नहीं आएं।

01:30 PM: गुजरात सरकार ने टाटा, अडाणी और एस्सार समूहों के ताप बिजलीघरों को राहत देते हुए कोयले की ऊंची लागत का भार अंतिम उपभोक्ता को स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी है।

01:00 PM: नोएडा: अज्ञात बदमाशों ने नोएडा के सेक्टर 56 के पास एक BPO कर्मी को कैब में लिफ्ट देकर उसके साथ मारपीट की, उससे ATM कार्ड और पिन कोड लेकर ATM से 40 हजार रुपये निकाल लिए।

12:30 PM: उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र पुलिस को कोरेगांव-भीमा हिंसा मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ दायर आरोप पत्र 8 दिसंबर तक उसके समक्ष पेश करने का आदेश दिया। मामले में महाराष्ट्र की अपील पर सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। 

12:00 PM: उत्तर प्रदेश में जिला गौतम बुद्ध नगर के थाना दादरी क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ कथित दुष्कर्म करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने एक मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

11:30 AM: उत्तर प्रदेश के झांसी में तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर और एक ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 घायल हो गए। दुर्घटना बूधा गांव के पास राजमार्ग पर हुई।

11:00 AM: जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में सोमवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई। घंटों चली इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को निराशा हाथ लगी। जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों की गोला बारी के बीच सुरक्षित स्‍थान देखकर ये आतंकवादी जंगल में गायब हो गए।

10:30 AM: उत्तर प्रदेश के मथुरा में राजकीय रेलवे पुलिस ने जंक्शन स्टेशन पर फौज की वर्दी पहनकर घूमते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया है। सैन्य अधिकारियों के अनुसार वो कभी भी फौज में नहीं रहा, इसलिए उसका ये कृत्य आम जनता को धोखा देने वाला है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।  

10:00 AM: सोमवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.54 बजे 182.01 अंकों की बढ़त के साथ 36,376.31 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 44.00 अंकों की मजबूती के साथ 10,920.75 पर रहा। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 202.39 अंकों की मजबूती के साथ 36396.69 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 53.95 अंकों की बढ़त के साथ 10,930.70 पर खुला।

09:00 AM: श्रीनगर शहर में बीती रात मौसम की सर्वाधिक ठंडी रात रही, यहां का तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के तापमान में और अधिक गिरावट होने का अनुमान जताया है।

08:25 AM: 2021-25 के बीच क्लाइमेट एक्शन इन्वेस्टमेंट के लिए वर्ल्ड बैंक ने फंड को दोगुना कर दिया है। इस दौरान वर्ल्ड बैंक 200 बिलियन डॉलर फंड देगा।

07:30 AM: दिल्ली के द्वारका में रोडरेज का मामला सामने आया है। रात करीब 11:30 बजे गणपति चौक के पास एक तेज रफ्तार कार फल विक्रेताओं को रौंदते​ हुए निकल गई। हादसे में एक फल विक्रेता की मौत हो गई जबकि एक घायल है। फिलहाल, आरोपी की कोई जानकारी नहीं है, हादसे के तुरंत बाद ही आरोपी वहां से फरार हो गया था।

06:05 AM: पायलट न मिलने पर जेट एयरवेज ने 14 उड़ानें रद्द की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत