1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News Dec 08: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News Dec 08: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2018 06:24 am IST,  Updated : Dec 08, 2018 04:07 pm IST

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of December 08:

03:20 PM: मैं दिन-रात जनता के बीच रहता हूं, कोई भी मुझसे बड़ा सर्वेक्षक नहीं हो सकता। मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि बीजेपी सरकार बनाएगी: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान

02:17 PM: विदेश से अपने देश में पैसे भेजने के मामले में भारतीय सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने 2018 में भी शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है। विश्वबैंक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवासी भारतीयों ने इस वर्ष 80 अरब डॉलर भारत भेजे हैं। इसके बाद चीन का नंबर है। यहां के नागरिकों ने चीन को 67 अरब डॉलर भेजे हैं।

01:99 PM: हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित एक स्कूल में एक शिक्षिका को कक्षा में बच्चों को चुप कराने के लिए एलकेजी के दो छात्रों के मुंह पर कथित तौर पर सेलो टेप लगाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। स्कूल अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

01:27 PM: नोएडा के थाना सेक्टर39 में एक युवती ने एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। 

12:59 PM: उत्तर प्रदेश के मथुरा के एक मंदिर में एक संत मृत पाए गए। मृतक की पहचान भप्पी बाबा के रूप में हुई है, जो एक आश्रम में कई वर्षो से रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, उनकी हत्या धारदार हथियार से की गई। 

12:34 PM: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव द्वारा अदालत में तलाक की अर्जी दिए जाने के बाद घर नहीं लौटने पर जनता दल (युनाइटेड) ने शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नैतिकता का पाठ पढ़ाया। जद (यू) ने तेजस्वी को रामचरितमानस की याद दिलाते हुए उन्हें भरत से सीख लेने की नसीहत दी है। 

11:57 AM: बिहार के गया जिले में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर पिकनिक पर निकली बस सड़क किनारे पलट गई, जिसमें 15 बच्चों सहित लगभग 20 लोग घायल हो गए। सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

11:23 AM: अमेरिकी अभियोजकों ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क की अदालत से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व निजी वकील माइकल कोहेन के लिये ‘सख्त’ सजा की मांग करते हुए अदालत से उन्हें जेल की लंबी सजा सुनाने का अनुरोध किया। अभियोजकों ने कोहेन के उस अनुरोध को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था जांच अधिकारियों के साथ सहयोग करने के आधार पर उनकी सजा में नरमी बरती जाए । 

10:41 AM: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना कमलगंज स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर राजेपुर गांव के पास शनिवार सुबह लगभग 6.15 बजे हुई। इस वजह से फरुखाबाद-कानपुर मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया।

10:26 AM: कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति बेलिसारियो बेतंकूर का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। डॉक्टरों ने उनके निधन की घोषणा की। 

10:01 AM: कश्मीर घाटी में शनिवार को भी शीत लहर जारी है। राज्य में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

09:46 AM: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह ठंड रही। इसके साथ वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया।

09:17 AM: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बीती रात घर से शौच के लिए अपने छोटे भाई को लेकर खेतों की ओर गईं 3 सगी बहने लापता हो गई हैं। पिता ने तीनों नाबालिग बालिकाओं एवं बालक के अपहरण की आशंका जताते हुए गांव के ही पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है।

08:48 AM: विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक नेता ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र में हत्या के लिए कोई जगह नहीं है लेकिन बुलंदशहर में कथित गोहत्या को लेकर भीड़ की हिंसा में मारे गए पुलिस इंसपेक्टर की भूमिका भी जांच की जानी चाहिए। VHP के मेरठ क्षेत्र के मंत्री सुदर्शन चक्र ने आरोप लगाया कि सुबोध सिंह प्राथमिकी दर्ज नहीं करते थे और लोगों की बात नहीं सुनते थे। उन्होंने सवाल किया कि हिंसा के दौरान उनके सहयोगियों ने उन्हें अकेला क्यों छोड़ दिया?

08:22 AM: पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उनके सहयोगी तेल उत्पादक देश 6 महीने की अवधि के लिए 12 लाख बैरल प्रतिदिन की दर से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती पर सहमत हो गए हैं। यह अवधि एक जनवरी से लागू होगी।

07:54 AM: भारत की प्रमुख आईटी कंपनियों में से एक विप्रो ने अमेरिका में वंचित बच्चों को 10 हजार से अधिक नयी पुस्तकें दान की हैं। कंपनी ने ये पुस्तकें नैश्विले, डलास और टंपा में वंचित बच्चों को वितरित की गईं। विप्रो ने यह कार्यक्रम वंचित बच्चों को नई पुस्तकें, पढ़ाई-लिखाई का सामान तथा अन्य जरूरी सामान मुहैया कराने का काम करने वाली संस्था ‘फर्स्ट बुक’ के सहयोग से किया। 

07:11 AM: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीड़ के हमले मामले में दो पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है। इन अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी सहित एक शख्स की मौत हो गई थी। अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक एस.बी.शिराडकर, सर्किल ऑफिसर (सीओ) सत्या प्रकाश शर्मा और चिंगरावठी पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेश कुमार का सोमवार को क्षेत्र में बिगड़ी स्थिति में संभालने में नाकाम रहने के लिए तबादल कर दिया गया है।

06:24 AM: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से दो शव बरामद हुए। इनमें एक का सिर कटा हुआ है और दूसरे के शरीर पर गोली के निशान हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत