1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News Dec 21: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News Dec 21: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 21, 2018 06:23 am IST,  Updated : Dec 21, 2018 06:32 pm IST

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of December 21:

06:20 PM: नसीरुद्दीन शाह अच्छे अभिनेता है। एक फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी एजेंट का किरदार निभाया था। मुझे लगता है उनका यह भाव इस समय थोड़ा ज्यादा जग गया है: महेन्द्रनाथ पांडेय, उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष

05:25 PM: जम्मू कश्मीर: आंतकियों द्वारा सीमा पर हमला किया गया। हमले में सुरक्षा बलों का एक जवान शहीद।

05:02 PM: कंप्यूटर डेटा पर निगरानी के लिए 10 एजेंसियों को अधिकार दिए जाने पर छिड़े विवाद को लेकर सरकार का पक्ष रखते हुए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किया गया है। यह 2009 में मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान भी किया गया। इंटरसेप्शन के हर केस का निर्णय गृह मंत्रालय के सचिव करेंगे।

04:30 PM: मेघालय में खदान में फंसे 13 मजदूरों को निकालने के काम में जुटी एनडीआरएफ की टीम, बचाव और राहत कार्य जारी।

04:01 PM: 2016 नवादा नाबालिग रेप केस: बिहार आरजेडी के नेता राज वल्लभ यादव को उम्रकैद की सजा और 50,000 रुपये का जुर्माना।

03:40 PM: हाई कोर्ट की डिविजन बेंच द्वारा बीजेपी की रथ यात्रा रोक लगाने के बाद बीजेपी ने कोलकाता में शाम 5 बजे अपने नेताओं की एक बैठक बुलाई है।

01:57 PM: चेक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में एक खदान में मीथेन गैस के दहन से 13 खनिकों की मौत हो गयी और 10 लोग घायल हो गये। एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

01:32 PM: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित कोडेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदलपुर से भोपालपट्टनम की ओर जा रही एक बस बास्तानार घाट के अंधे मोड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर मौजूद है। कोडेनार थाना प्रभारी दिलेश्वर चन्द्रवंशी ने घटना की पुष्टि की है। 

01:11 PM: तस्करी के जरिए दक्षिएा एशिया से लोगों को अमेरिका लाने के दोषी एक पाकिस्तानी नागरिक को उसके देश वापस भेज दिया गया है। तस्करी कर लाए गए लोगों में कुछ के संबंध आतंकवादी संगठनों से भी होने की आशंका है।

12:46 PM: सस्ती विमान सेवा देने वाली कंपनी एयर एशिया इंडिया ने शुक्रवार को अपने बेड़े में 20वां विमान शामिल किया। इसके बाद कंपनी अब विदेशी मार्गों पर अपना ऑपरेशन शुरू कर सकेगी। 

12:37 PM: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गयी है। इस पर सुनवाई अब सर्दी की छुट्टियों के बाद 4 जनवरी को होगी।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हरैया थानाक्षेत्र में बस्ती-फैजाबाद मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। 

12:14 PM: अमेरिका ने चीन के दो नागरिकों पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने 12 देशों की कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के कंप्यूटर सिस्टम हैक किए । वाशिंगटन ने कहा कि यह साइबर जासूसी का देश द्वारा प्रायोजित व्यापक अभियान था। 

11:53 AM: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड के रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

11:36 AM: जापान के अभियोजकों ने निसान कंपनी के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन को नए आरोपों के तहत शुक्रवार को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। इस बार उनपर निजी वित्तीय निवेश में हुआ नुकसान निसान पर थोपने का आरोप लगा है। 

11:07 AM: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कड़ाके की ठंड है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा और वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' बनी हुई है।

10:44 AM: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अफगानिस्तान से तैनात हजारों अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की योजना बना रहा है।

10:17 AM: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शुक्रवार तड़के एक होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एस.पी. सिंह ने कहा कि उधैती में एक पेट्रोल पंप के पास प्लाटून कमांडर राजेंद्र के साथ गश्ती कर रहे 36 वर्षीय छत्रपाल ने जब दो बाइक सवारों को रूकने का इशारा किया तो दो बाइक सवार चार लोगों ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

09:59 AM: सीरिया में जारी युद्ध से अलग होने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद अमेरिका और तुर्की के बीच संबंधों में तेजी से सुधार हो रहा है, जिससे शांति समझौते की संभावनाएं बढ़ गई हैं। 

09:24 AM: सूडान में रोटी की कीमत बढ़ने के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के दूसरे दिन देश के पूर्वी हिस्से में प्रदर्शनकारियों और दंगा-निरोधी पुलिस के बीच हुई झड़प में आठ लोग मारे गए।

08:51 AM: पश्चिमी जर्मनी में आतंकी हमलों की धमकी के मद्देनजर कई हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई अपुष्ट मीडिया रिपोर्ट में आतंकी हमले की आशंका जाहिर की गई थी।

08:14 AM: फ्रांस के राष्ट्रपति ने एमैनुएल मैक्रों ईंधन कर बढ़ाने की आलोचना करने वालों को सही ठहराया है। मैक्रों का यह बयान हिंसक 'येलो वेस्ट' प्रदर्शनों के बाद एक याचिका पर 11.5 लाख लोगों हस्ताक्षर करने के बाद आया है। मैक्रों ने बिना ईंधन कर बढ़ाए बिना जीवाश्म ईंधन से होने वाले प्रदूषण से लड़ने के लिये अन्य सुझाव देने वाली इस याचिका को नागरिकों की पहल करार दिया। 

07:37 AM: गोवा के कानाकोना में गुरुवार को एक ब्रिटिश महिला पर्यटक के साथ एक व्यक्ति ने कथित रूप से रेप किया। आरोपी जेल ब्रेक के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मडगांव में रामचंद्रन वाई (31) को पकड़ा है जिसका मकसद केवल यह पता लगाना है कि क्या वह उस बलात्कार में शामिल है जो कुछ घंटे पहले हुआ था। वह तमिलनाडु के तंजावुर जिले का रहने वाला है।

06:52 AM: बिहार की समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा दे चुकीं मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ शस्त्र अधिनियम से जुड़े एक मामले में पुलिस ने बेगूसराय जिले की एक अदालत में गुरुवार को आरोप पत्र दायर किया।

06:27 AM: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर जिलाधिकारी दफ्तर के बाहर आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहा था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि तौसीफ हनीफ शेख (30) इस घटना में 76 फीसद झुलस गया। 

06:23 AM: सीबीआई की एक विशेष अदालत ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एक करोड़ रुपए से अधिक की क्रेडिट सुविधा मुहैया कराने के जुर्म में बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के दो पूर्व अधिकारियों सहित तीन लोगों को बृहस्पतिवार को सात वर्ष की कैद की सजा सुनाई। अदालत ने बैंक के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक मनोहर जाधव, तत्कालीन संयुक्त शाखा प्रबंधक लालचंद वर्मा तथा नरगिस दिवेंत्रे को भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 468 तथा 120बी के तहत दोषी ठहराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत