हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
LIVE Updates and Breaking News of December 22:
04:04 PM: जीएसटी काउंसिल की बैठक में रेवेन्यू और रेट घटाने पर चर्चा हुईः वित्त मंत्री अरुण जेटली
03:40 PM: आम आदमी पार्टी की विधायक अल्का लांबा ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं दे रही हैं।
03:05 PM: हेराल्ड हाउस खाली करने के आदेश को लेकर कांग्रेस एक अपील दायर करेगी। (ANI सूत्रों के हवाले से)
02:50 PM: दिल्ली की एक अदालत ने ईडी को अदालत कक्ष के भीतर क्रिश्चियन मिशेल से 15 मिनट के लिये पूछताछ करने की अनुमति दी।
02:20 PM: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिखित प्रस्ताव में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम नहीं था। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव की जो कॉपी जरनैल सिंह के पास थी उस पर सोमनाथ भारती ने पैन से राजीव गांधी का नाम दिख दिया था।
01:20 PM: रिम्स में भर्ती लालू से मिलने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, सुबोधकांत सहाय, हेमंत सोरेन और शकिल अहमद।
12.40 PM: राजीव प्रताप रूडी को बीजेपी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
12.30 PM: डीके शिवकुमार की जगह एचके पाटिल को कर्नाटक कांग्रेस प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया
12.00 PM: बिहार के दरभंगा में बिजनेसमैन केपी शाही की दो बाइक सवार बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या
11.35 AM: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया जिला कलेक्टर को ट्रांसफर की धमकी दी, बाद में अधिकारी का ट्रांसफर भी हो गया
11.10 AM: कंप्यूटर जांच पर बोली शिवसेना-मोदी जी को बस अब आपातकाल की घोषणा कर देना चाहिए
11.00 AM: वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 31वीं बैठक शुरू
10.30 AM: राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेना चाहते हैं केजरीवाल; 'आप' की गलती, लांबा के इस्तीफ़े से लीपापोती?
10.00 AM: जम्मू कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद 6 आतंकियों को किया ढेर
09.30 AM: पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों को करना पड़ रहा है शोषण का सामना, गैस कनेक्शन, इंटरनेट सेवाएं भी नहीं दी जा रहीं: सूत्र
09.15 AM: जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
09:00 AM: गाजा सीमा पर प्रदर्शन और संघर्ष के दौरान इज़राइली गोलीबारी में शुक्रवार को 16 वर्षीय एक किशोर समेत तीन फलस्तीनी मारे गए। हमास शासित एनक्लेव के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये जानकारी दी।
08.30 AM: दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अहमदाबाद में बीजेपी महिला मोर्चा को संबोधित करेंगे
08:00 AM: कश्मीर में स्थानीय भाषा में ‘‘चिल्लई कलां’’ कहलाने वाली, 40 दिन की सर्वाधिक भीषण ठंड शुक्रवार को शुष्क मौसम के साथ शुरू हो गयी। घाटी एवं लद्दाख क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी है क्योंकि राज्य में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है।
07:30 AM: हैदराबाद में पुलिस ने एक गैरकानूनी तरीके से मनी ट्रांसफर करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब डेढ करोड़ रुपया बरामद किुया।
07.00 AM: राजधानी दिल्ली में तेज हुई शीतलहर, रात में ठंड से ठिठुरते रहे लोग
06:30 AM: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 2-3 दिनों में होगा कैबिनट का ऐलान