1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News Jan 06: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News Jan 06: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2019 06:28 am IST,  Updated : Jan 06, 2019 04:10 pm IST

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of January 06:

02:15 PM: कूफरी में भारी बर्फबारी की वजह से NH-5 बंद हो गया। ज्यादा बर्फ के कारण सवारियों को आवाजाही बिलकुल ठप हो गई है।

 

01:40 PM: तेलंगाना में 67 छात्राओं को पेट में दर्द और उल्टियों की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी छात्राएं रांगा रेड्डी जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं।

01:00 PM: पंजाब में आम आदमी पार्टी से निलंबित चल रहे विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि अन्न हजारे आंदोलन के समय जिस विचारधारा और सिद्धांतों को लेकर पार्टी बनाई गई थी, वहां से अब पार्टी भटक गई है।

12:10 PM: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत ने उनको (सोनिया गांधी) इतनी बार सांसद चुना, लेकिन दुनिया के लिए वह अभी 'इटैलियन लेडी' हैं'।

11:30 AM: बैंकॉक से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-335 से ईंधन रिसाव के बाद बीती रात कोलकाता हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

11:00 AM: दिल्ली के राम लीला मैदान में भाजपा की 'भीम महासंगम विजय संकल्प' रैली के लिए 5,000 किलो 'खिचड़ी' बनाई जाएगी, जिसके लिए चावल और दाल दलितों से एकत्र की गई।

10:10 AM: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से सिंगापुर-बेंगलुरु और गोवा-बेंगलुरु फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। इसके अलावा सुबह 6 बजे से 9 बजे तक के दौरान करीब 50 प्लाइट्स डिले हो गईं।

09:20 AM: रामविलास पासवान के बेटे और एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा कि 'मुझे लगता है कि राम मंदिर हमारे मुद्दों में नहीं होना चाहिए, सिर्फ विकास, किसान और नौकरियां ही मुद्दा होनी चाहिए।'

08:45 AM: भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देश की पहली बंगाली प्रधानमंत्री बनने की अच्छी संभावनाएं हैं।

08:00 AM: अभिनेता प्रकाश राज ने चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे। 

07:15 AM: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हलकी बूंदाबांदी हुई। ठंड के और बढ़ने की उम्मीद।

06:40 AM: ओडिशा के मलकानगिरी में संपत्ति विवाद को लेकर अपनी मां की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

06:00 AM: आयरलैंड में ऊंची चट्टान से सेल्फी लेने के दौरान गिरने पर एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। ‘द आयरिश सन’ की खबर के मुताबिक ये युवक 20 - 25 साल का था। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि वे भारतीय नागरिक था और डबलिन में पढ़ाई करता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत