1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News Jan 09: जानें, आज दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News Jan 09: जानें, आज दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2019 06:30 am IST,  Updated : Jan 09, 2019 06:39 pm IST

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of January 09:

05:30 PM: गरीबी को कोई जाति नहीं होती है यह कहना गलत है, लेकिन सच यह है कि जातियों में गरीबी होती है। एससी-एसटी /ओबीसी के लोग सबसे ज्यादा गरीबी हैः मनोज झा, राजद

05:08 PM: मैं आपको बताना चाहता हूं कि नमामि गंगे मिशन के तहत यमुना की सफाई भी हमारी प्राथमिकता में है, 100 दिन के भीतर ही 7 लाख गरीबी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का फायदा मिला है, अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा हैः आगरा में बोले पीएम मोदी

04:54 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के आगरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

04:02 PM: पहले कानून बनाने के लिए पूरी प्रक्रिया का पालन होता था, अब इस बिल को लाने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल किया गयाः डेरेक ओ ब्रायन, तृणमूल कांग्रेस

03:38 PM: पुंछ के करमरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन, भारत जवाब दे रहा है

03:05 PM: तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा सांसद सौमित्र खान ने दिल्ली में बीजेपी ज्वॉइन की। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पश्चिम बंगाल के नेता मुकुल रॉय वहां मौजूद रहे।

02:07 PM: बिहार के नक्सल प्रभावित जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक ईंट भट्ठे से तीन मजदूरों का अपहरण कर लिया। पुलिस अगवा मजदूरों की रिहाई के लिए छापेमारी कर रही है।

01:48 PM: मजदूर संगठनों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को वामपंथी दलों ने बिहार बंद का आह्रान किया है जिसका राज्य में मिलाजुला असर देखा जा रहा है। बंद के कारण आवागमन पर प्रतिकूल असर देखा गया। बंद को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) का भी समर्थन मिला है।

01:22 PM: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ओवल कार्यालय से दिए एक दुर्लभ संबोधन में देश से अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लंबित पड़े वादे को पूरा करने के लिए कोष की मांग ताकि ‘अनियंत्रित और अवैध’ आव्रजकों के कारण ‘बढ़ रहे मानवीय और सुरक्षा संकट’ को रोका जा सके।

01:16 PM: अफगानिस्तान के लिए विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि जल्माय खलीलजाद इस क्षेत्र में अन्य देशों के बीच भारत की यात्रा करेंगे। उनकी यह यात्रा अंतर-अफगान राजनीतिक समझौते की प्रक्रिया का हिस्सा है। विदेश विभाग ने यह जानकारी दी है।

12:54 PM: जर्मनी की वाहन बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2018 में भारत में उसकी बिक्री 1.4 प्रतिशत बढ़कर 15,538 इकाइयों पर पहुंच गयी।

12:26 PM: यूपी के नोएडा में में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि बीती रात को 26 वर्षीय नमन धमीजा सेक्टर 51 के पास से गुजर रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी से तथा लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।  

12:01 PM: यूपी के नोएडा में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले एक सौतेले पिता पर अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगा है। बच्ची की मां ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

11:24 AM: संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने बताया कि म्यांमार के रखाइन राज्य में एक बार फिर हिंसा भड़कने से पिछले सप्ताह हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

10:56 AM: बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। पटना के न्यूनतम तापमान में मंगलवार की तुलना में बुधवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

10:27 AM: देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.22 बजे 193.96 अंकों की बढ़त के साथ 36,174.89 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 47.10 अंकों की मजबूती के साथ 10,849.25 पर कारोबार करते देखे गए।

09:49 AM: चीन के शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले। शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,536.42 पर खुला। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शेनजियान कंपोनेंट सूचकांक 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,425.63 पर खुला।

09:14 AM: केंद्र सरकार की कथित 'जनविरोधी' नीतियों के खिलाफ केंद्रीय मजदूर संघों द्वारा आहूत दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। पुलिस ने बताया कि हावड़ा जिले में स्कूल बसों पर पथराव किया गया। 

08:27 AM: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अपने पति को कथित तौर पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

07:41 AM: कर्नाटक पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री के कार्यालय में काम करने वाले एक क्लर्क ने दावा किया कि उसके पास से बरामद धनराशि उसने4 सिविल ठेकेदारों से लिए थे। क्लर्क के पास से राज्य सचिवालय में 25.76 लाख रुपये की धनराशि बरामद की गई थी।

07:28 AM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 25 जनवरी को ओडिशा की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान कटक में एक जन सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख निरंजन पटनायक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

07:09 AM: छत्तीसगढ़ सरकार ने रमन सिंह सरकार के समय हुए बहुचर्चित नान घोटाले का पदार्फाश करने की जिम्मेदारी बस्तर के तत्कालीन आईजी एसआरपी कल्लूरी को सौंपी है और उन्हें 3 महीने में यह काम करने का आदेश दिया है।

06:52 AM: देश के 8 प्रमुख शहरों में साल 2018 में रिहायशी फ्लैट्स की बिक्री में छह फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है और कुल 2.42 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी मिली।

06:30 AM: दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में मंगलवार को दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर हो गयी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। आपात सेवा विभाग ने आज इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत