हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Latest News Updates and Breaking News of January 10:
04:52 PM: मेरा राज्य आयुष्मान भारत के लिए 40 फीसदी फंड नहीं देगा, अगर केंद्र को अपनी योजना चलानी है तो पूरा फंड देना होगाः ममता बनर्जी
04:30 PM: मुंबईः सचिन तेंदुलकर और एनसीपी चीफ शरद पवार ने जिमखाना क्लब में दिवंगत क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर को श्रद्धांजलि दी।
04:16 PM: मुंबई में डिफेंस सिक्यॉरिटी कॉर्प्स (डीएससी) के वर्षीय गार्ड ने ड्यूटी के दौरान खुद को गली मारकर खुदकुशी की।
03:40 PM: किश्चियन मिशेल ने विशेष सीबीआई कोर्ट के सामने परिवार, दोस्तों और वकीलों को से बात करने के लिए इंटरनेशनल कॉल करने की अनुमति मांगी। कोर्ट ने जेल अधीक्षक से 14 जनवरी तक मांगी रिपोर्ट।
03:24 PM: जीएसटी काउंसिल मीटिंग में फैसला लिया गया कि दो प्रकार की छूट लिमिट होगी। पहली 40 लाख के टर्नओवर तक रहेगी। दूसरी छोटे राज्यों को 10 लाख की जगह 20 लाख कर दी गई है। 1 अप्रैल 2019 से कंपोजिशन स्कीम की सीमा बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर दी जाएगी: वित्त मंत्री अरुण जेटली
03:10 PM: चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी।
01:52 PM: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता खेमकरना गांव निवासी बैजू प्रसाद गुप्ता उर्फ बैजू साह की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अपने गांव में दवा दुकान भी चलाते थे।
01:14 PM: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने गुरुवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के बीच दूसरी बैठक जल्द होगी।
12:59 PM: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से शनिवार तक मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है। सरकार ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ऊंचाई वाले स्थानों पर नहीं जाने की हिदायत दी है।
12:24 PM: उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक नर्सरी में काम करने वाले एक मजदूर द्वारा अपने साथी मजदूर की हत्या करने के बाद कथित रूप से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। नगर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि सेक्टर 125 के पास ‘हैबिटेड गार्डन’ नर्सरी में हेमराम सोम उर्फ छोटन (38 वर्ष) और पवन (35 वर्ष) काम करते थे।
12:07 PM: सिक्किम में वन अधिकारियों द्वारा लगाये गए एक कैमरे में पहली बार एक रॉयल बंगाल टाइगर नजर आया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पहली बार हुआ है जब राज्य में किसी बाघ को कैमरे में कैद किया गया है।
11:54 AM: ईरान ने अमेरिकी नौसेना के सेवानिवृत्त जवान माइकल आर व्हाइट को हिरासत में लेने की पुष्टि की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन में ईरान द्वारा हिरासत में लिए गए व्हाइट पहले अमेरिकी हैं।
11:26 AM: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। राज्य में खजुराहो सबसे ठंडा रहा जहां तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
10:37 AM: बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह मौसम साफ रहा तथा सुबह से ही खिली हुई धूप निकली है। इस बीच हालांकि चल रही ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का प्रकोप बना हुआ है।
10:03 AM: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सर्द और धुंधभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
09:51 AM: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच गुरुवार को भारी गोलीबारी हुई।
09:2358 AM: जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई।
08:58 AM: अमेरिकी सेना ने बुधवार को कहा कि उसके विशेष बलों ने मंगलवार को सोमालिया में अल-शबाब आतंकवादियों के खिलाफ एक हवाई हमला किया जिसमें 6 आतंकवादी मारे गए।
08:26 AM: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने बीजिंग में वार्ता के दौरान चीन, उत्तर कोरिया मित्रता पर जोर दिया।
07:58 AM: सरकार कुंभ मेले के लिये 26 जनवरी से वाराणसी और प्रयागराज के बीच एयरबोट सेवा आरंभ करेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
07:31 AM: मध्य प्रदेश की सबसे ज्यादा उम्र की शेरनी रानी की बुधवार को ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में मौत हो गई। वह 24 वर्ष की थी और लंबे समय से बीमार थी।
07:12 AM: केरल की 36 वर्षीय महिला ने बुधवार को दावा किया कि वह सबरीमला मंदिर में गई थी और भगवान अयप्पा मंदिर में प्रार्थना की।
06:41 AM: मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को भारत के सबसे लंबे 300 मीटर सिंगल-लेन स्टील केबल ससपेंशन पुल का उद्घाटन किया, जो चीन की सीमा से लगते अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में सियांग नदी के ऊपर बनाया गया है।
06:19 AM: मध्य प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कमलनाथ की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में डालने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है।