1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News Jan 12: जानें, आज दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News Jan 12: जानें, आज दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2019 06:47 am IST,  Updated : Jan 12, 2019 03:49 pm IST

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

Breaking- India TV Hindi
Breaking

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of January 12:

03:46 PM: गोवा: तुएम इंडस्ट्रियल एस्टेट के सीमेंट ब्लॉक में हुए ब्लास्ट में 9 लोग घायल, तीन लोगों की हालत गंभीर

03:10 PM: आलोक वर्मा मामले को लेकर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा- 'हम किसी के सपोर्ट में नहीं हैं, हम चाहते हैं कि सब कुछ कानून के हिसाब से हो।' 

02:30 PM: राजनीति विचारों पर की जाती है। गठबंधन विजन पर बनते हैं। लेकिन ये पहला अवसर हैं जब ये सब राजनीति दल सिर्फ एक व्यक्ति को हराने के लिए एकजुट हो रहे हैं: पीएम मोदी

02:00 PM: देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। हम इस बात पर गर्व कर सकते हैं: पीएम मोदी

01:30PM: अरुण जेटली​ ने कहा कि पीएम मोदी ने राफेल डील में देश के हजारों करोड़ रूपये बचाए।

12:25 PM: अगर BJP ने वोटिंग मशीन में गड़बड़ नहीं की तो सपा और बसपा का गठबंधन BJP को केंद्र में सरकार नहीं बनाने देगा: मायावती

11:56 AM: प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए अखिलेश यादव और मायावती अपने-अपने घर से होटल के लिए निकल गए हैं। अब से कुछ ही देर में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP-BSP के गठबंधन का ऐलान होगा।

09:40 AM: अलवर में BSP नेता जगत सिंह ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि वो पत्थर का जवाब AK-47 से देते हैं। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीएम मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ललकारा और कहा कि आ जाओ, सबको पेटी में पैक करके भेजुंगा।

08:50 AM: SP-BSP गठबंधन के औपचारिक ऐलान से पहले लखनऊ में जगह-जगह अखिलेश-मायावती के पोस्टर्स लगे दिखाई दिया। बता दें कि दोनों पार्टियों की ओर से अखिलेश और मायावती आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान करेंगे।

08:10 AM: वरिष्ठ भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ खड़से ने कहा कि उन्हें पता है कि कौन ‘‘शनि’’ है जिसने उनका राजनीतिक करियर बर्बाद कर दिया। हालांकि, उन्होंने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया।

07:30 AM: दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम 19 पैसे बढ़कर क्रमश: 69.26 रुपये/लीटर और 74.91 रुपये/लीटर हो गए। वहीं, डीजल के दाम क्रमश: 29 पैसे और 31 पैसे बढ़कर 63.10 रुपये/लीटर (दिल्ली) और 66.04 रुपये/लीटर (मुंबई) हो गए।

06:40 AM: उत्तर प्रदेश में मायावती और अखिलेश यादव मिलकर चुनाव लड़ेंगे लेकिन राहुल गांधी को इस गठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा। इसका औपचारिक ऐलान आज लखनऊ में मायावती और अखिलेश यादव की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।

06:00 AM: प्रदूषण कंट्रोल करने के मानकों पर खरा नहीं उतरने पर अलीगढ़ में एक बूचड़ख़ाना सीज कर दिया गया। इसके अलावा एक और फैक्ट्री पर कार्रवाई हुई, जिसमें उसपर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत