हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Latest News Updates and Breaking News of November 17:
08:46 AM:ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने शुक्रवार को स्टीफन बार्कले को ब्रेक्सिट का नया सेक्रेटरी नियुक्त किया है। उन्हें डॉमिनिक राब के स्थान पर नियुक्त किया गया है। डॉमिनिक ने ब्रेक्सिट के मुद्दे पर एक दिन पहले ही इस्तीफा दिया था।
08:01 AM: कतर के अमीर तमीम बिन हमाद अल-थानी और उनके मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को इटली के दो दिवसीय दौरे पर होगा।
07:15 AM: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार स्थित एक नर्सिंग होम की संचालिका डॉक्टर ने कथित रूप से जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली।
06:54 AM: अमेरिका की एक सॉफ्टवेयर कंपनी ने नोएडा की एक कंपनी के मालिक पर करीब 10 साल के दौरान लगभग 14 करोड़ रुपये की धोखधड़ी करने का आरोप लगाया है। नोएडा पुलिस ने कहा कि कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को की वसोले इंक कंपनी के निदेशक और सीईओ फिल अलाफ की शिकायत के बाद आईटी कंसल्टेंसी माई माइंड इंफोटेक प्रा लि चलाने वाले हिमांशु खत्री के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
06:19 AM: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के में शुक्रवार सुबह ट्रक के टक्कर मारने से दंपति व उनकी तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार करने पर तीनों शव परिजनों को सौंप दिए।