हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Updates and Breaking News of November 2:
05:19 PM: पीएम मोदी ने 59 मिनट लोन पोर्टल किया लॉन्च, MSME के लिए 59 मिनट में मिलेगा लोन
04:08 PM: अकबर की पत्नी ने कहा कि पल्लवी गोगोई के उनके पति के साथ संबंध थे, इस वजह से ‘‘हमारे घर में नाराजगी और कलह की स्थिति थी।
03:53 PM: सेंसेक्स 579.68 अंक की बढ़त के साथ 35,011.65 पर बंद
03:50 PM: राज्य पुलिस ने दस लाख रुपए के इनामी नक्सली छोटेलाल यादव को पलामू जिले के रामगढ़ इलाके से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।
03:41 PM: लग्जरी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक को उम्मीद है भारत उसे अपने यहां एपल स्टोर खोलने की मंजूरी देने पर किसी न किसी मुकाम पर सहमत हो ही जाएगा।
03:36 PM: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत ना केवल आर्थिक महाशक्ति बल्कि खेल महाशक्ति बनने की ओर भी अग्रसर है।
03:18 PM: माकपा ने असम के तिनसुकिया जिले में गुरुवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा पांच निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की निंदा करते हुये इसके पीछे राज्य में नफरत के माहौल को जिम्मेदार ठहराया है।
02.48 PM: एम जे अकबर ने कहा कि उनका पत्रकार पल्लवी गोगोई के साथ कई महीनों तक ‘‘आपसी सहमति से संबंध’’ रहा। पल्लवी ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया है।
02.27 PM: जम्मू-कश्मीर: गुरुवार शाम में हुई बीजेपी के सचिव अनिल परिहार की हत्या के बाद जम्मू और किश्तवाड़ में इंटरनेट सेवाएं बैन।
02.00 PM: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई के निकट अरब सागर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के निर्माण पर अंतरिम रोक लगाने से इंकार कर दिया है
01.30 PM: राम मंदिर के मुद्दे पर सरकार को अध्यादेश लाना चाहिएः सुरेश जोशी, आरएसएस
01.00 PM: बोफोर्स मामला: हिंदुजा ब्रदर्स को आरोपमुक्त करने के फैसले को चुनौती देनेवाली सीबीआई की अर्जी सुप्रीम कोर्ट से खारिज
12.30 PM: सीबीआई चीफ को राफेल पर जांच की वजह से हटाया गया, राफेल मामले की जेपीसी जांच होः राहुल गांधी
11:56 AM: अनुराग ठाकुर के खिलाफ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की लीज में गड़बड़ी के आरोप वाली एफआईआर को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया।
11:12 AM: चंद्रबाबू नायडू ने पहले एनटी रामाराव को धोखा दिया। अब वह टीडीपी के मूल्यों को धोखा देकर कांग्रेस की जेब में जाना चाहते हैं। कांग्रेस की कहावत है, 'हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी लेकर डूबेंगे।' उनका यही हाल होगा: भाजपा नेता राम माधव
10:29 AM: मिस्र में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं सहित कम से कम 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने यह जानकारी दी है।
09:51 AM: असम के तिनसुकिया जिले में उल्फा के कथित हमले में 5 लोगों की मौत के बाद ऑल असम बंगाली यूथ स्टूडेंटेस फेडरेशन ने राज्य में बुलाया 12 घंटे का बंद।
09:12 AM: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हमले में मीडिया को निशाना बनाए जाने पर नक्सलियों ने दी सफाई। नक्सलियों ने कहा कि मीडिया को निशाना बनाना हमारा उद्देश्य नहीं था। फायरिंग के बीच में फंस जाने की वजह से हुई डीडी के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की मौत।
08:28 AM: तेलंगाना: हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने सिकंदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स से नामपल्ली के केयर हॉस्पिटल्स तक लाइव हार्ट ट्रांसप्लांटेशन के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की। दोनों अस्पतालों के बीच की 8 किलोमीटर की दूरी को 7 मिनट में पूरा किया गया।
07:54 AM: छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीती रात कांग्रेस ऑफिस में दक्षिणी रायपुर सीट को लेकर धक्कामुक्की।
07:01 AM: लोगों को संविधान और सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। हमें सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा है कि उन्हें मानना चाहिए। इसी से देश चलेगाः अखिलेश यादव
06:18 AM: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में स्थित हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में 1 आतंकी मारा गया।