हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Latest News Updates and Breaking News of November 24:
05:00 PM: सिग्नेचर ब्रिज पर लगातार दूसरे दिन हुआ हादसा, बाइक फिसलने से एक युवक की मौत
04:43 PM: महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2018: मैरीकॉम ने रचा इतिहास, जीता छठा गोल्ड मेडल
04:00 PM: ट्रंप प्रशासन ने ट्रांसजेंडरों के सेना में शामिल होने पर प्रतिबंध की पेंटागन की नीति पर सुप्रीम कोर्ट से तत्काल फैसला देने की मांग की है। यह एक असामान्य कदम है। हाल के महीनों में चौथी बार ट्रंप प्रशासन ने निचली अदालत को दरकिनार करने की कोशिश की है क्योंकि ट्रंप के कई विवादित प्रस्तावों पर इसने रोक लगा दी थी। सरकार ने विभाजक मुद्दे पर जल्द निर्णय के लिए हाई कोर्ट,जहां कंजरवेटिव जजों की संख्या अधिक है, की शरण ली है।
03:15 PM: दिग्गज सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने शनिवार को कहा कि 2021 तक उसका 50 लाख लोगों को डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण देने की लक्ष्य है। कंपनी अपने कारोबार के विस्तार और वैश्विक बाजार में अपनी पैठ मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाएगी।
02:33 PM: कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के दो विधायकों और एक आरएएस अधिकारी राजेश चौहान के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है।
01:44 PM: पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बेंगलुरू की एक अदालत में एक अतिरिक्त आरोप पत्र दाखिल किया है और हिंदू सगंठन सनातन संस्था पर आरोप लगाया है।
01:03 PM: पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को ऐलान किया कि एक कट्टरपंथी इस्लामी नेता को गिरफ्तार किया गया है। इस कट्टरपंथी नेता ने ईशनिंदा के मामले में आसिया बीबी की रिहाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई का नेतृत्व किया था।
12:17 PM: जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में एक सैन्य शिविर पर गोलीबारी में घायल एक नागरिक की शनिवार को यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। सुपर स्पेशलिटी शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के चिकित्सकों ने कहा कि गंभीर रूप से घायल इशफाक अहमद गनई जिसे शुक्रवार को भर्ती कराया गया था, उसने सुबह दम तोड़ दिया।
11:31 AM: बहुजन समाज पार्टी को पता चला है कि भीम आर्मी और बहुजन यूथ फॉर मिशन 2019- नेक्स्ट पीएम बहनजी जैसे संगठन पर्दे के पीछे हमारे विपक्षियों के हाथों में खेल रहे हैं: मायावती, बसपा सुप्रीमो
11:15 AM: मुझे लग रहा है कि इस बार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी सत्ता में नहीं आएगी: बसपा सुप्रीमो मायावती
10:28 AM: दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शनिवार सुबह 8 बजे हुए एक हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोड़ पर बाइक स्लिप होने के चलते इसे चला रहे शंकर नाम के 24 वर्षीय शख्स का सिर दीवार से लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शंकर बिग बाजार में सेल्समैन का काम करता था। मौके से हेलमेट मिला है और ऐसा लगता है कि हेलमेट के खुल जाने के बाद सिर टकराने से उसकी मौत हुई है।
09:17 AM:मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2018: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मध्य प्रदेश के सागर, विदिशा, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में करेंगे रैलियां।
08:01 AM: नोएडा के सेक्टर 2 स्थित अग्निशमन स्टेशन पर तैनात एक जवान ने आरोप लगाया है कि छुट्टी मांगने से नाराज एक वरिष्ठ अधिकारी के इशारे पर तीन जवानों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। नगर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर के मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह की शुक्रवार सुबह जवानों से बातचीत के समय राजेश शर्मा नामक फायरमैन ने आरोप लगाया कि उसकी छुट्टी की अर्जी को एफएसओ कुलदीप कुमार ने अस्वीकृत कर दिया है। उन्होंने बताया कि सीएफओ के जाते ही फायरमैन मोहित तोमर, मंजीत कुमार और लीडिंग फायरमैन देवेंद्र सिंह ने लोहे की रॉड और लात- घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। शर्मा का आरोप है कि ये हमला कुमार के इशारे पर ही किया गया।
07:27 AM: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में शुक्रवार झाड़ियों से 24 साल के एक युवक का शव बरामद किया गया। आशंका है कि पशुओं ने शव के आंख और कान नोच डाले। पुलिस को इस शव के बारे में शाम साढे़ चार बजे के करीब सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके भाई ने की। उसकी पहचान संगम विहार इलाके के रहने वाले पुनीत के तौर पर हुई है।
06:54 AM: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को अगवा किए गए एक पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की गोली मार कर हत्या कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्व एसपीओ बशारत अहमद वागे का गोलियों से छलनी शव उनके अगवा होने के कुछ घंटों बाद बरामद कर लिया गया।
06:18 AM: जिम्बाब्वे के दक्षिणी मासविंगो शहर के पास शुक्रवार को एक विमान दुर्घटना में पायलट सहित फिनलैंड के 4 नागरिकों की मौत हो गई। फिनलैंड वाणिज्य दूत की पत्नी ने यह जानकारी दी। वाणिज्य दूत की पत्नी सैली वार्ड ने बताया, ‘विमान में पायलट सहित फिनलैंड के 4 नागरिक थे।’