1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News Latest News Updates Oct 01: पीड़ित परिवार को मिले 5 करोड़ रुपये का मुआवजाः अखिलेश यादव

Live Hindi Breaking News Latest News Updates Oct 01: पीड़ित परिवार को मिले 5 करोड़ रुपये का मुआवजाः अखिलेश यादव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2018 06:20 am IST,  Updated : Oct 01, 2018 02:34 pm IST

इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

Live Hindi Breaking News India- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News India

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। 

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Watch LIVE TV For All Latest And Top HINDI News Of The Day From IndiaTV​

October 01 Live Updates:

02:35 AM: जोधपुर में उड़ान के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में एयर इंडिया के विमान के 4 यात्री हिरासत में लिए गए। सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप।

01:27 AM: विवेक तिवारी मर्डर केस: अखिलेश यादव ने कहा, पीड़ित परिवार को मिले 5 करोड़ रुपये का मुआवजा।

11:22 AM: एयरटेल-मैक्सिस केसः पटियाला हाउस कोर्ट में 26 नवंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई।

11:07 AM: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और उपद्रव से निपटने के लिए जारी की अडिशनल गाइडलाइन।

10:47 AM: तमिलनाडु के राजाली में चेतक CH442 हेलिकॉप्टर ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त, क्रू सुरक्षित।

10:07 AM: दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में 31 साल के युवक की गोली मारकर हत्या।

09:25 AM: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 89.97 अंक गिरकर 36137 पर, निफ्टी 51.85 अंक गिरकर 10878.65 पर खुला।

09:11 AM: दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 88 साल की उम्र में निधन।

08:22 AM: अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड डील पर बनी सहमति, नॉर्थ अमेरिकन फ्री ट्रेड अग्रीमेंट नहीं होगा खत्म।

07:57 AM: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी। दिल्ली में 24 पैसे चढ़कर 83.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है पेट्रोल। 30 पैसे चढ़कर डीजल 75.09 रुपये प्रति लीटर पहुंचा।

07:06 AM: गोवा में कस्टम ने रविवार की रात एक इंटरनैशनल पैसेंजर के पास से 22.30 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की।

06:20 AM: उत्‍तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने विवेक तिवारी हत्‍याकांड को लेकर अपनी ही सरकार की पुलिस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पुलिस के ऐसे अकल्‍पनीय घृणित कार्य की लोपापोती का प्रयास करने वाले अफसरों को बख्‍शा नहीं जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत