हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Updates and Breaking News of October 20:
05:30 PM: बंगाल की खाड़ी से पिछले दिनों उठे चक्रवाती तूफान तितली के थमने के बाद सक्रिय हुये उत्तर पूर्वी मानसून अगले 24 घंटों में दक्षिणी राज्यों में सक्रिय हो जायेगा।
05:17 PM: अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध: भाजपा
04:52 PM: थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव के पास एक पिकअप वैन और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
04:41 PM: पंजाब के मुख्यमंत्री कप्तान अमरिंदर सिंह ने बुधवार को दशहरा समारोह के दौरान अमृतसर जैसी त्रासदी को रोकने के लिए धार्मिक और सामाजिक मंडलियों को अनुमति के लिए विस्तृत दिशानिर्देश तैयार करने के लिए गृह सचिव एनएस काल्सी को निर्देश दिया।
04:23 PM: अरूणाचल प्रदेश में सियांग नदी के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा बाढ़ खतरे के बाद असम और अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में 32 एनडीआरएफ टीमों को तैनात किया गया है।
04:09 PM: जम्मू कश्मीर चुनाव: लद्दाख क्षेत्र में खाता खोलने में विफल रही भाजपा।
03:49 PM: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में मायावती की 26 जनसभाएं।
03:33 PM: तमिलनाडु की 50 वर्ष से कम उम्र की एक महिला के सबरीमला पहाड़ी चढ़ने की अफवाह के बाद सन्नीधानम के पास भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
03:18 PM: रायुडु के लगातार अच्छे प्रदर्शन से मध्यक्रम में आएगी स्थिरता: कोहली
02.50 PM: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने श्रीलंकाई समकक्ष रनिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक आयामों एवं श्रीलंका में विकास परियोजनाओं के बार में चर्चा की।
02.43 PM: एफएटीएफ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के वित्त पोषण के खिलाफ पाकिस्तान की कोशिशों पर असंतोष जताते हुए कहा कि अगर वह धन शोधन रोधी निगरानी संगठन द्वारा काली सूची में डाले जाने से बचना चाहता है तो अपने कानूनी ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाएं।
02.15 PM: राउत के बयान पर औवेसी का पलटवार, शिवसेना पीएम मोदी से डरती है, अपने उस डर की वजह से वह सिर्फ अखबार में कॉलम लिखते हैं।
02.00 PM: केरल में दिल का दौरा पड़ने के कारण इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के विधायक अब्दुल रजाक का निधन।
01.35 PM: अमृतसरः ट्रेन हादसे वाली जगह पर पहुंचे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह।
01.15 PM: दिल्ली में श्री लंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने पीएम मोदी से की मुलाकात।
12.30 PM: हम सांप्रदायिक पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ लड़ रहे हैं, जेडीएस और कांग्रेस साथ मिलकल लोकसभा चुनाव लड़ेगी : पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा
12.00 PM: गुजरात के साबरकांठा में नाबालिग से रेप और मर्डर करने वाला मुख्य आरोपी बिहार के बक्सर से गिरफ्तार
11.45 AM: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अमृतसर ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया
11.30 AM: ट्रेन हादसाः अमृतसर पहुंचे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, अधिकारियों से ले रहे घटना की जानकारी
11.00 AM: संजय राउत ने कहा, ओवैसी को सिर्फ हैदराबाद तक ही सीमित रहना चाहिए, राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा न कि हैदराबाद, पाकिस्तान या ईरान में
10.30 AM: मध्य प्रदेशः भोपाल में मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के बाद नगर निगम चला रहा है सफाई अभियान
09.15 AM: बिहार के बेगूसराय से सांसद भोला सिंह के निधन के बाद उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी
09.00 AM: जम्मू-कश्मीर के 52 नगर निकाय के चुनावों के वोटों की गिनती आज
08.45 AM: अमृतसर रेल हादसा : 8 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, 5 ट्रेनों का रूट बदला गया, 10 ट्रेनों की दूरी कम की गई
07.45 AM: अमृतसर में हादसे वाली जगह की तस्वीरें, कल ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी 61 लोगों की मौत
07.35 AM: जम्मू-कश्मीरः पीर पंजाल पहाड़ी क्षेत्र में ताजा बर्फबारी
07.00 AM: तीसरे दिन भी तेल के दाम हुए कम: दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता
06.30 AM: बेगूसराय से बीजेपी सांसद भोला सिंह का 82 साल की उम्र में दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में निधन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर जताया शोक