हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
सपा छोड़कर हाल में भाजपा में शामिल होने वाले नीरज शेखर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हैं।
मुख्य सचिव जम्मू और कश्मीर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी सरकारी कर्मचारी जो संभाग स्तर, जिला स्तर पर काम कर रहे हैं और जो सिविल सचिवालय श्रीनगर में सेवारत हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने ड्यूटी पर वापस लौटने के लिए कहा गया है।
जम्मू कश्मीर सरकार: जिला प्रशासन सांबा द्वारा जारी किए गए एक आदेश के अनुसार सभी सरकारी और निजी स्कूलों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को 9 अगस्त 2019 से प्रभावी रूप से खोलने के आदेश दिए गए हैं।
श्रीनगर से वापस लौटे गुलाम नबी आजाद। उन्होंने कहा, “उन्होंने हमें 11.30 से 16.30 तक श्रीनगर एयरपोर्ट पर डिटेन रखा और फिर वापस भेज दिया। इतने सालो में मैंने पहली बार देखा है नेशनल हाईवे पर कोई कार नहीं थी। हमने युद्घ भी देखे हैं, कर्फ्यू में गाडियां चलती थीं, वहां कोई घर से नही निकल सकता।”
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटो तक गोवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। इस दौरान मछवारों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गयी है।
दिल्ली विधानसभा के दो और विधायकों की सदस्यता खत्म कर दी गई है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने अनिल वाजपेयी और कर्नल देवेंद्र सहरावत की सदस्यता खत्म कर दी है। अनिल वाजपेयी की सदस्यता 3 मई से जबकि कर्नल देवेंद्र सेहरावत की सदस्यता 6 मई से खत्म की गई है।
अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ अपमानजनक लेख पोस्ट करने पर मैसुरू से भाजपा के लोकसभा सदस्य प्रताप सिम्हा ने गुरुवार को खेद जताया और ट्विटर और फेसबुक से अपनी टिप्पणी वापस ले ली।
पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में ये कदम उठाया है।
उत्तराखंड के कोटद्वार शहर में 10 वर्षीय एक बालिका की कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया।
पीएम ने लाल किले से घोषणा की थी कि हम कश्मीरियों को गोलियों से नहीं, बल्कि उन्हें गले लगाकर आगे बढ़ाएंगे, लेकिन आज कश्मीर में स्थिति एक बंदी शिविर के समान है: अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस नेता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'सबसे बड़ी आशंका तो हमें हमारे पड़ोसी के बारे में रहती है। समस्या यह है कि आप दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी का चुनाव आपके हाथ में नहीं होता। और जैसा पड़ोसी हमारे बगल में बैठा है, परमात्मा करे कि ऐसे पड़ोसी किसी को न मिलें।'
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोवल के स्थानीयों के साथ बातचीत के वीडियो पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो।'
गिलगिट-बाल्टिस्तान में लोग जमीन, संपत्ति, और संसाधनों के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दशकों पहले गिलगिट हवाई अड्डे के निर्माण के साथ विकास के नाम पर पाकिस्तान सरकार द्वारा इनका अधिग्रहण किया गया था।
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बॉलीवुड ऐक्टर अनिल कपूर ने कहा, 'हमने उनको काफी पहले खो दिया। मैं उनसे काफी प्रभावित था। कुछ ऐसे नेता होते हैं जिनसे आप कभी नहीं मिलते लेकिन उनके साथ एक जुड़ाव महसूस करते हैं। आप जानते हैं वह व्यक्ति जो भी कर रहा है, देश के लिए कर रहा है।'
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कमिश्नर की टास्क फोर्स, साउथ जोन टीम ने हुसैनिआलम पुलिस के साथ मिलकर एक व्यक्ति को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से नौकरी देने के नाम पर पैसे ऐंठने के आरोप में दबोचा है। उसके पास से पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड और दूसरे सामान बरामद किए गए हैं।
भारी बारिश के कारण कोयम्बटूर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पार्सल सेवा की इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत। इस दुर्घटना में घायल 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना आज सुबह 4 बजे हुई।
जम्मू और कश्मीर से आई ताजा तस्वीरों में हालात सामान्य दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में अपने जरूरी कामों के लिए जाते लोग।
मंगलुरु: सिरिबागिलु क्षेत्र में साकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रोड घाट खंड पर ट्रैक को ठीक करने का काम चल रहा है। यहां भारी और लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था।
नेपाल पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो भारतीयों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय व्यक्ति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारत के एक नगरिक को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे को मादक पदार्थ रखने के आरोप में बंदी बनाया गया है।
संपादक की पसंद