1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Dec 19, 2020 08:05 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Live Hindi Breaking News December 18

Auto Refresh
Refresh
  • 3:08 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सीबीआई ने हाथरस केस में चारो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और मर्डर का आरोप तय किया।  सीबीआई ने मृतका के 20 तारीख को दिए गए आखिरी बयान को आधार बनाते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।

  • 2:58 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    कितने अन्नदाताओं को कुर्बानी देनी होगी, ‘कृषि विरोधी’ कानून कब खत्म किए जाएंगे: राहुल

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान 22 किसानों की मौत के दावे वाली खबर का हवाला देते हुए शुक्रवार को सवाल किया कि आखिर कितने अन्नादाताओं को कुर्बानी देनी होगी और ये ‘कृषि विरोधी’ कानून कब खत्म किए जाएंगे। 

  • 2:05 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    1600 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं, बिना बिचौलिए, कोई कमीशन, कोई कट नहीं- पीएम नरेंद्र मोदी

  • 2:02 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    मध्य प्रदेश के किसानों में मेरा कोटि-कोटि प्रणाम: पीएम नरेंद्र मोदी

  • 1:51 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के नेता कबीर उल इस्लाम ने पार्टी के अल्पसंख्यक सेल के महासचिव पद से इस्तीफा दिया।

  • 1:36 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    वाराणसी: प्रधानमंत्री कार्यालय को साढ़े सात करोड़ रुपये में OLX पर बेचने की कोशिश कर रहे 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया। 

  • 8:52 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी

    कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के दयाल सिंह ने बताया, "सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी बनाई है उसमें हम यकीन नहीं रखते। अगर सरकार बातचीत करके काले कानून वापस लेती है तो ठीक, नहीं तो हम ये मोर्चा नहीं छोड़ेंगे।"

  • 8:47 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कोरोना वायरस के लिए कल(17 दिसंबर) तक कुल 15,89,18,646 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,13,406 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)

  • 8:47 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के दयाल सिंह ने बताया, "सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी बनाई है उसमें हम यकीन नहीं रखते। अगर सरकार बातचीत करके काले कानून वापस लेती है तो ठीक, नहीं तो हम ये मोर्चा नहीं छोड़ेंगे।"

  • 8:46 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत