1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संविधान दिवस पर संसद का संयुक्त सत्र : संविधान की मजबूती के कारण ही हम एक हैं - प्रधानमंत्री मोदी

संविधान दिवस पर संसद का संयुक्त सत्र : संविधान की मजबूती के कारण ही हम एक हैं - प्रधानमंत्री मोदी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Nov 27, 2019 07:13 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

 हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of November 26

Auto Refresh
Refresh
  • 3:52 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    बीजेपी प्रभावी विपक्ष की भूमिका अब राज्य में निभाएगी। हम जनता को न्याय देंगे। लेकिन मुझे संदेह है कि 3 पहिये की सरकार कैसे चलेगी? राज्य के जनता का शुक्रिया जो 5 वर्ष उन्होंने प्यार दिया: देवेंद्र फडणवीस

  • 3:50 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    अजित पवार ने हमे सहयोग देने की बात की उनसे चर्चा हुई जिसके बाद उन्होंने हमें पत्र दिया। अब उनके इस्तीफे के बाद हमारे पास बहुमत नही है। हमने तय किया कि हम किसी के विधायक तोड़ेंगे नही। हॉर्स ट्रेडिंग करेंगे नही: देवेंद्र फडणवीस

  • 3:48 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    चुनाव में हमें पूर्ण बहुमत मिला। बीजेपी को 105 सीट मिली। शिबसेना के साथ लड़े पर जनादेश बीजेपी को ज्यादा था 60 से 70 फीसदी: देवेंद्र फडणवीस

  • 3:45 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    देवेंद्र फडणवीस ने कहा मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं, राज्यपाल को अपना इस्तीफा दूंगा।

  • 3:41 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया इस्तीफा, कहा- हमारे पास बहुमत नहीं है

  • 3:40 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    शिवसेना शुरु से ही एनसीपी कांग्रेस से बात कर रही थी, तीनों पार्टियों का ऐजेंडा बीजेपी को दूर रखना: देवेंद्र फडणवीस

  • 3:38 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    शिवसेना ने पहले दिन से मोलभाव किया, हमने कभी शिवसेना से सीएम पद के लिए वादा नहीं किया था: देवेंद्र फडणवीस

  • 3:24 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा की उद्धव ठाकरे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री होंगे और अजित पवार अब एनसीपी के साथ है।

  • 11:37 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    कुछ दिन और अवसर ऐसे होते हैं जो हमारे अतीत के साथ हमारे संबंधों को मजबूती देते हैं। हमें बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। आज 26 नवंबर का दिन ऐतिहासिक दिन है। 70 साल पहले हमने विधिवत रूप से, एक नए रंग रूप के साथ संविधान को अंगीकार किया था: पीएम मोदी

  • 11:36 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    26 नवंबर हमें दर्द भी पहुंचाता है। जब भारत की महान परंपराओं, हजारों साल की सांस्कृतिक विरासत को आज के ही दिन मुंबई में आतंकवादी मंसूबों ने छलनी करने का प्रयास किया था। मैं वहां मारी गईं सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं: पीएम मोदी

  • 11:36 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    डॉ राजेन्द्र प्रसाद, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, सरदार पटेल, मौलाना आजाद, सुचेता कृपलानी और अनेक अनगिनत महापुरुषों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष योगदान देकर ये महान विरासत हमें सौंपी हैं। मैं उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूं: पीएम मोदी

  • 11:36 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    मैं विशेष तौर पर 130 करोड़ भारतीयों के सामने नतमस्तक हूं, जिन्होंने भारत के लोकतंत्र के प्रति आस्था को कभी कम नहीं होने दिया और हमारे संविधान को हमेशा एक पवित्र ग्रंथ माना: प्रधानमंत्री मोदी 

  • 11:35 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    संविधान की मजबूती के कारण ही हम एक हैं

    हमारे संविधान की मजबूती के कारण ही हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की दिशा में आगे बढ़ पाए हैं। हमने तमाम सुधार संविधान की मर्यादा में रहकर किए हैं: प्रधानमंत्री मोदी 

  • 11:33 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    संविधान सबसे पवित्र ग्रंथ

    हमारा संविधान हमारे लिए सबसे पवित्र ग्रंथ है। ऐसा ग्रंथ जिसमें हमारे जीवन की, समाज की परंपराओं, हमारे आचार-विचार का समावेश है और अनेक चुनौतियों का समाधान भी है: प्रधानमंत्री मोदी 

  • 9:52 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    यमुना एक्सप्रेसवे पर वोल्वो पलटी, 35 यात्री हुए घायल

    यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज गति से आ रही वोल्वो बस पलट गई। जिससे 35 यात्री घायल हो गए। 

  • 9:47 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 41000 के पार पहुंचा सेंसेक्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत