1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi BREAKING News LIVE November 15: शरद पवार का बयान, 5 साल तक कॉमन मिनिमम कार्यक्रम पर चलेगी सरकार

Hindi BREAKING News LIVE November 15: शरद पवार का बयान, 5 साल तक कॉमन मिनिमम कार्यक्रम पर चलेगी सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Nov 16, 2019 08:31 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of November 15

Auto Refresh
Refresh
  • 12:14 PM (IST)
    Posted by Manoj Kumar

    शनिवार को पहली बार महाराष्ट्र के गवर्नर से पहली बार एक साथ मिलेंगे शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता: सूत्र

  • 12:14 PM (IST)
    Posted by Manoj Kumar

    शनिवार को महाराष्ट्र के गवर्नर से मिलेंगे शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता

  • 12:13 PM (IST)
    Posted by Manoj Kumar

    सरकार गठन पर शरद पवार का बयान, कहा 5 साल तक कॉमन मिनिमम कार्यक्रम पर चलेगी सरकार

  • 11:58 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    मधु कोड़ा को झटका, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका। कोर्ट ने कहा अयोग्यता को एक साल हो रहे हैं, आप चुनाव नही लड़ सकते। कोड़ा ने चुनाव आयोग द्वारा चुनाव लड़ने पर पाबंदी के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी करके जवाब मांगा।

  • 10:08 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    उद्धव ठाकरे आज सांगली और सतारा के दौरे पर

    महाराष्‍ट्र में कुर्सी की जंग के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज राज्‍य के सांगली और सतारा के दौरे पर निकले हैं। वे अब से कुछ देर पहले मातोश्री से सांगली और सतारा के लिए निकले हैं। यहां वे फसलों के खराब होने के मुद्दे पर किसानों से बातचीत करेंगे। 

  • 6:44 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन में भाग लेकर भारत रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    ब्रासीलिया में ब्रिक्‍स ​सम्मेलन संपन्न होने के बाद भारत वापसी के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी।

  • 6:43 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    निकोबार द्वीपसमूह में मध्यरात्रि में महसूस किए गए भूकंप के झटके। रिक्टर पैमाने पर 5 तीव्रता रिकॉर्ड किया गया। 

     

    (

  • 6:39 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    भारत-यूएस ट्रेड डील को अंतिम रूप देने अगले हफ्ते आएगा अमेरिकी दल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत