1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News October 05: यूपी में महिला की गला दबाकर हत्या, पति और भाई गिरफ्तार

Live Hindi Breaking News October 05: यूपी में महिला की गला दबाकर हत्या, पति और भाई गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Oct 06, 2019 08:29 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Live Hindi Breaking News | India TV- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of October 05

Auto Refresh
Refresh
  • 11:13 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    दिल्ली में शनिवार की सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और बाद में बिजली कड़कने के साथ बूंदा-बांदी की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

  • 8:06 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    अफ्रीकी स्वाइन फीवर (बुखार) के प्रकोप को रोकने के लिए फिलीपींस के मेट्रो मनीला क्षेत्र में फिर 3,000 से अधिक सूअरों को मार डाला गया। अब तक 20,000 से अधिक सूअर मारे गए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शहर के पशुचिकित्सा कार्यालय की प्रमुख एना मारिया कैबेल ने यहां पत्रकारों से कहा कि नवीनतम संक्रमण देश के सबसे बड़ी आबादी वाले शहर क्वेजोन सिटी में पाया गया, जहां 1 किलोमीटर के दायरे में हर सूअर को संगरोध प्रोटोकॉल के तहत मारा जाना निर्धारित किया गया।

  • 8:05 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में जमीन के लालच में शुक्रवार सुबह एक महिला की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृत महिला के पति और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया, 'सुमेरपुर कस्बे में स्टेशन रोड पर अपने 2 नाबालिग बच्चों के साथ किराए के कमरे में रह रही महिला सोनी (35) शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मृत पाई गई। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने हाथ से गला दबाकर उसकी हत्या की है। मौत का असली कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत महिला की मां कृष्णा देवी ने पुलिस में दी तहरीर में आरोप लगाया कि बेटी सोनी के नाम वाली 17 बीघे जमीन के लालच में मेरे बेटे कंचन (मृतका का भाई) और दामाद जयनारायण (मृतका का पति) ने बेटी की गला दबाकर हत्या की है। इसी तहरीर के आधार पर मृतका के भाई और पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।'

  • 8:04 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    छत्तीसगढ़ सरकार के अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 27 प्रतिशत के साथ कुल आरक्षण को 82 प्रतिशत किए जाने के फैसले पर बिलासपुर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। भाजपा ने सरकार पर अपने लोगों से ही आरक्षण के खिलाफ याचिका दायर कराने का आरोप लगाया है।

  • 8:02 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने छिजारसी टोल पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं धौलाना क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक ने गांव कंदोला के पास एक कार से 10 पेटी शराब बरामद की है। हापुड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पिलखुआ योगेश बालियान ने जांच के दौरान एक ट्रक को रोका तो ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए। उन्होंने बताया कि ट्रक की जांच की तो उसमें 890 पेटी अरूणाचल मार्का शराब बरामद की गई और मौके से पुलिस ने एक तस्कर मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है जो हरियाणा के गोहाना का रहने वाला है।

  • 8:02 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    तमिलनाडु में पहली बार एक व्यक्ति के खिलाफ तीन तलाक कानून के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। शेख अब्दुल्ला के खिलाफ उसकी पत्नी रिजवाना की शिकायत पर यहां महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

  • 8:01 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    हरियाणा के अंबाला कैंट इलाके में शुक्रवार की रात दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक यह मृतक मजदूर और उनके बच्चे बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सभी सो रहे थे, तभी दीवार गिर गयी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। पांचों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत