1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News October 08: नवरात्रि पर बना रिकॉर्ड, 3.64 लाख लोगों ने किए माता वैष्‍णो देवी के दर्शन

Live Hindi Breaking News October 08: नवरात्रि पर बना रिकॉर्ड, 3.64 लाख लोगों ने किए माता वैष्‍णो देवी के दर्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Oct 09, 2019 07:05 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of October 08

Auto Refresh
Refresh
  • 9:11 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    नवरात्रि पर 3.64 लाख लोगों ने किए माता वैष्‍णो देवी के दर्शन

    नवरात्रि के मौके पर माता वैष्‍णोदेवी मंदिर ने नया रिकॉर्ड बनाया श्री माता वैष्‍णोदेवी श्राइन बोर्ड की सीईओ सिमरनदीप सिंह ने बताया कि इस बार 29 सितंबर से 7 अक्‍टूबर के बीच हुए नवरात्रि के त्‍योहार में 3,64,643 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। 

  • 8:14 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    आरएसएस के 'विजयादशमी' कार्यक्रम में पहुंचे एचसीएल के फाउंडर शिव नादर

    नागपुर में आरएसएस के 'विजयादशमी' कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में एचसीएल के फाउंडर शिव नादर मौजूद हैं। इस मौके पर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वीके सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद हैं। 

  • 8:13 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    आरएसएस के 'विजयादशमी' कार्यक्रम में पहुंचे एचसीएल के फाउंडर शिव नादर

    नागपुर में आरएसएस के 'विजयादशमी' कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में एचसीएल के फाउंडर शिव नादर मौजूद हैं। इस मौके पर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वीके सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद हैं। 

  • 7:37 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    अवंतीपुरा में हुए एन्‍काउंटर में एक आतंकी ढेर

    जम्‍मू कश्‍मीर के अवंतीपुरा शहर के बाहरी इलाकों में आज सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया है। 

  • 7:36 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    आरएसएस के पथ संचलन मार्च में पहुंचे गडकरी और वीके सिंह

    महाराष्‍ट्र के नागपुर में हुए आरएसएस के पथ संचलन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जनरल (रिटा) वीके सिंह भी उपस्थित रहे। 

     

  • 7:34 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    नागपुर में आरएसएस के पथ संचलन मार्च में पहुंचे भागवत

    महाराष्‍ट्र के नागपुर में राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन मार्च में शिरकत करने पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत