1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News November 4: दिल्ली NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- किसी सभ्य देश में ऐसा नहीं हो सकता

Live Hindi Breaking News November 4: दिल्ली NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- किसी सभ्य देश में ऐसा नहीं हो सकता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Nov 05, 2019 09:07 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

A traffic policeman wearing an anti-pollution mask diverts...- India TV Hindi
A traffic policeman wearing an anti-pollution mask diverts the traffic, in New Delhi Image Source : PTI

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of November 04

Auto Refresh
Refresh
  • 4:38 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    वायु प्रदूषण के मामले अब 6 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट में।

  • 4:22 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में निर्माण और विध्वंस पर प्रतिबंध का उल्लंघन करते पाए जाने वाले व्यक्तियों पर 1 लाख रुपये और कचरा जलाने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। कोर्ट ने नगर निकायों को कचरे के खुले डंपिंग को रोकने का भी निर्देश दिया।

  • 4:15 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि वह शुक्रवार तक डाटा या रिकॉर्ड देकर यह साबित करे कि दिल्ली में Odd-Even स्कीम से प्रदूषण कम हुआ है।

  • 4:13 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    सुप्रीम कोर्ट भी केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि वो विशेषज्ञों की मदद से कदम उठाएं।

  • 4:12 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण को लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को तलब किया।

  • 4:10 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह जीवन के मौलिक अधिकार का घोर उल्लंघन है। विभिन्न राज्य सरकारें और नागरिक निकाय अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं।

  • 4:00 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट: जस्टिस अरुण मिश्रा ने दिल्ली सरकार से पूछा- ऑड-ईवन स्कीम के पीछे क्या तर्क है? डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाना हम समझ सकते हैं, लेकिन ऑड-ईवन स्कीम को लेकर क्या बात ही क्या है।

  • 3:52 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    पाकिस्तान के लाहौर उच्च न्यायालय ने चौधरी शुगर मिल मामले में मरियम नवाज को जमानत दी।

  • 11:36 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    ऑड ईवन के बीच साइकिल से ऑफिस निकले दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसौदिया

  • 9:19 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    दिल्‍ली में ऑड-ईवन लागू, आईटीओ से लेकर इंडिया गेट तक कटे चालान

  • 8:34 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    हरियाणा के करनाल में 50 फीट गहरे गड्ढे में गिरी 5 साल की बच्‍ची

    करनाल के घरौंदा में हर सिंह पुरा गांव में एक 5 साल की बच्‍ची 50 फीट गहरे बोरवैल में जा गिरी। बच्‍ची को बचाने के लिए प्रयास फिलहाल जारी हैं। 

  • 7:02 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    दिल्‍ली के पीरागढ़ी इलाके में 4 मंजिला फैक्‍ट्री में भीषण आग

    राजधानी दिल्‍ली के पीरागढ़ी इलाके में आज रात भीषण आग लग गई। आग यहा स्थित जूता फैक्‍ट्री में लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि इसने कुछ ही देर में पड़ौस की इमारतों को कब्‍जे में ले लिया। इस मौके पर फायर ब्रिगेड की 28 गाडि़यों को रवाना किया गया। आग बुझाने की कोशिश में तीन फायर कर्मी भी घायल हो गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत