1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिक्किम में लॉकडाउन तीन अगस्त तक बढ़ाया गया

सिक्किम में लॉकडाउन तीन अगस्त तक बढ़ाया गया

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2020 05:56 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 05:56 pm IST

सिक्किम सरकार ने राज्य में 20 जुलाई को दोबारा छह दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू किया था और इसे एक अगस्त के लिए आगे विस्तार दिया गया था। 

lockdown in sikkim till 3 august । सिक्किम में लॉकडाउन तीन अगस्त तक बढ़ाया गया- India TV Hindi
सिक्किम में लॉकडाउन तीन अगस्त तक बढ़ाया गया Image Source : FILE

गंगटोक. कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सिक्किम सरकार ने शुक्रवार को राज्य में लागू पूर्ण लॉकडाउन को तीन अगस्त तक बढ़ाने की घोषणा की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य सचिव एससी गुप्ता की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, गृह विभाग के संशोधित दिशा-निर्देशों के तहत लॉकडाउन को तीन अगस्त सुबह छह बजे तक बढ़ाया गया है।

इसके मुताबिक, आवाजाही पर प्रतिबंध और लोगों के एकत्र होने के संबंध में संशोधित दिशा-निर्देश तीन अगस्त से प्रभावी होंगे और 31 अगस्त तक लागू रहेंगे। सिक्किम सरकार ने राज्य में 20 जुलाई को दोबारा छह दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू किया था और इसे एक अगस्त के लिए आगे विस्तार दिया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत