1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona: तिरुवनंतपुरम के तटीय क्षेत्रों में शनिवार रात से 10 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन

Corona: तिरुवनंतपुरम के तटीय क्षेत्रों में शनिवार रात से 10 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2020 07:24 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 07:25 pm IST

जिला कलक्टर डॉ नवजोत खोसा ने कहा कि उत्तर में एडवा से लेकर दक्षिण में पोझियूर तक जिले के तटीय क्षेत्र को ‘क्रिटिकल कन्टेनमेंट जोन’ (सीसीजेड) घोषित कर दिया गया है और इस क्षेत्र में शनिवार आधी रात से 28 जुलाई आधी रात तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।

lockdown latest news 10 day lockdown in coastal areas of Thiruvananthapuram । Corona: तिरुवनंतपुरम क- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

तिरुवनंतपुरम. केरल के तिरुवनंतपुरम के दो तटीय गांवों में कोरोना वायरस के सामुदायिक स्तर पर हो रहे प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां के तटीय क्षेत्रों में शनिवार आधी रात से दस दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को कहा था कि पूनथुरा और पुल्लुविला में सामुदायिक स्तर पर वायरस का प्रसार हो चुका है और आसपास के क्षेत्रों में संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है।

जिला कलक्टर डॉ नवजोत खोसा ने कहा कि उत्तर में एडवा से लेकर दक्षिण में पोझियूर तक जिले के तटीय क्षेत्र को ‘क्रिटिकल कन्टेनमेंट जोन’ (सीसीजेड) घोषित कर दिया गया है और इस क्षेत्र में शनिवार आधी रात से 28 जुलाई आधी रात तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में लागू प्रतिबंधों में जो छूट दी जा रही थी वह दस दिन के लिए नहीं दी जाएगी। कलक्टर ने कहा कि वर्तमान में जिले के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 के 1,515 से अधिक मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सीसीजेड के बाहर और भीतर आवाजाही पर पूरी तरह रोक होगी। उन्होंने कहा कि अपनी परेशानी बताने के लिए लोगों को एक टोल फ्री नंबर दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत