1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown: बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए इब्राहिमपुर गांव के लोगों ने रास्ता बंद किया

Lockdown: बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए इब्राहिमपुर गांव के लोगों ने रास्ता बंद किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2020 08:51 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 08:51 pm IST

इब्राहिमपुर गांव में प्रवेश के पांच रास्ते हैं और ग्रामीणों ने इलाके में बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिये सड़कों पर रस्सी और लकड़ियां डाल कर अस्थायी रूप से मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। 

Lockdown- India TV Hindi
Lockdown: बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए इब्राहिमपुर गांव के लोगों ने रास्ता बंद किया Image Source : PTI

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के आंकड़े के 3,000 के पार होने के बीच उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके के इब्राहिमपुर गांव के लोगों ने इस बीमारी का प्रसार अपने यहां रोकने के लिये गांव की तरफ आने वाली सड़कों पर बैरीकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया है।

इब्राहिमपुर गांव में प्रवेश के पांच रास्ते हैं और ग्रामीणों ने इलाके में बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिये सड़कों पर रस्सी और लकड़ियां डाल कर अस्थायी रूप से मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। सब्जी विक्रेताओं और दूध वालों को गांव में प्रवेश की इजाजत तभी मिल रही है जब उनके पास हैंड सेनेटाइजर हो।

इब्राहिमपुर गांव के निवासी गौरव त्यागी ने कहा, “हमनें देखा की बंद के बावजूद बहुत से लोग हमारे गांव से होकर गुजर रहे हैं। अज्ञात वाहन भी इलाके में आ रहे थे। इसके मद्देनजर ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से फैसला लिया गया कि बाहरी लोगों का प्रवेश बंद किया जाए।” उन्होंने कहा कि गांव के प्रवेश बिंदुओं पर तैनात लोग इलाके में आने वाले ‘संदिग्ध’ लोगों से पहचान-पत्र मांग रहे हैं।

एक अन्य निवासी राजेश कुमार ने कहा कि ऐसे कदम से सामाजिक दूरी भी सुनिश्चित होगी और लोगों की अनावश्यक आवाजाही भी रुकेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से बाहर नहीं जाने और बंद का पालन करने को कहा गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली की कई सोसाइटी और कालोनियों में लोग ज्यादा सजग हो गए हैं और कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बेहद एहतियात बरत रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत