1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भगवान गणेश को डीजे और डॉल्बी सिस्टम्स की जरूरत नहीं: CM फडणवीस

भगवान गणेश को डीजे और डॉल्बी सिस्टम्स की जरूरत नहीं: CM फडणवीस

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 23, 2018 09:47 pm IST,  Updated : Sep 23, 2018 09:47 pm IST

डीजे और डोल्बी ध्वनि प्रणालियों पर सरकार के रोक से कुछ गणेश मंडलों में रोष उत्पन्न हुआ है लेकिन बम्बई उच्च न्यायालय ने इस सप्ताह के शुरू में इस रोक को बरकरार रखा था।

महाराष्ट्र के...- India TV Hindi
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुम्बई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेश महोत्सव के दौरान डीजे और डोल्बी साउंड पर रोक के निर्णय को सही ठहराते हुए रविवार को कहा कि भगवान गणेश को ऐसे उच्च प्रौद्योगिकी वाले उपकरणों की जरूरत नहीं है।

डीजे और डोल्बी ध्वनि प्रणालियों पर सरकार के रोक से कुछ गणेश मंडलों में रोष उत्पन्न हुआ है लेकिन बम्बई उच्च न्यायालय ने इस सप्ताह के शुरू में इस रोक को बरकरार रखा था। फडणवीस ने यहां मुख्यमंत्री आवास ‘वर्षा’ में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘भगवान गणेश को डीजे-डोल्बी की जरूरत नहीं है, यह हमारे उत्साह के लिए हमारी जरूरत बन गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पारंपरिक संगीत यंत्र अधिक आनंदायक होते हैं। अधिक तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण होता है। मेरा मानना है कि धूमधाम कम नहीं होना चाहिए लेकिन हमें पर्यावरण और परंपराओं के बारे में भी सोचना चाहिए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत