1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलूरू लाया गया लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन का पार्थिव शरीर

बेंगलूरू लाया गया लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन का पार्थिव शरीर

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 04, 2016 11:46 am IST,  Updated : Jan 04, 2016 11:46 am IST

पठानकोट वायु सेना स्टेशन में आतंकवादी हमला स्थल पर एक ग्रेनेड को निष्कि्रय करते समय शहीद हुए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के बम विशेषग्य लेफ्टिनेंट कर्नल ई के निरंजन की पार्थिव देह को यहां लाया गया।

lt col niranjan- India TV Hindi
lt col niranjan

बेंगलूरू: पठानकोट वायु सेना स्टेशन में आतंकवादी हमला स्थल पर एक ग्रेनेड को निष्कि्रय करते समय शहीद हुए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के बम विशेषज्ञय लेफ्टिनेंट कर्नल ई के निरंजन की पार्थिव देह को यहां लाया गया। उनका अंतिम संस्कार आज केरल में उनके गृहनगर पलक्कड़ में किया जाएगा। शहीद के पिता ई के शिवराजन ने यहां संवाददाताओं से कहा, शव को कल देर रात 12 बजकर 40 मिनट से एक बजे के बीच बेंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे लाया गया। हम तिरंगे से लिपटे शव को अपने घर लाए।

शिवराजन ने कहा कि शव को बीईएल मैदान ले जाया जा रहा है ताकि लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। उसे अंतिम संस्कार के लिए अपराह्न करीब तीन बजे पलक्कड़ ले जाया जाएगा। शिवराजन ने कहा, उसे हमेशा से सेना में दिलचस्पी थी। मुझे उसके बलिदान पर गर्व है। निरंजन की बहन ने कहा, मैं उन्हैं अर्जुन की तरह देखती हूं जो अपनी कर्मभूमि के लिए लड़े। सांसद राजीव चंद्रशेखर समेत कई जानी मानी हस्तियों और वर्दी पहने कई सैन्य अधिकारियों ने शहीद को उसके आवास पर श्रंद्धाजलि दी।

32 वर्षीय निरंजन 2004 में थलसेना की इंजीनियर्स रेजीमेंट में शामिल हुए थे। उनका परिवार बेंगलूरू में रहता है। वह केरल के पलक्कड़ के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी डा. राधिका और 18 महीने की एक बेटी है। एनएसजी के बम निरोधक दस्ते के प्रमुख निरंजन पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर एक आईईडी को निष्कि्रय करते समय कल शहीद हो गए थे। वह उन सात सुरक्षाकर्मियों में शामिल हंै जो वहां आतंकवादी हमले में शहीद हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत