1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लखनऊ: कैंसर पीड़िता के साथ दरिंदगी, दो लोगों ने किया बलात्कार

लखनऊ: कैंसर पीड़िता के साथ दरिंदगी, दो लोगों ने किया बलात्कार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 11, 2017 07:10 am IST,  Updated : Dec 11, 2017 07:10 am IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 15 वर्षीय एक कैंसर पीड़ित लड़की से दो लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया और मदद के लिए बुलाए गए शख्स ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

Lucknow Rape with cancer victim two people raped- India TV Hindi
Lucknow Rape with cancer victim two people raped

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 15 वर्षीय एक कैंसर पीड़ित लड़की से दो लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया और मदद के लिए बुलाए गए शख्स ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ पूर्वी सर्वेश मिश्रा ने आज यहां बताया कि सरोजिनी नगर इलाके में कल रात 15 वर्षीय एक लड़की को उसके जानने वाले व्यक्ति शुभम ने चाऊमीन खाने के लिए बुलाया था। वह लड़की कैंसर से पीड़ित बताई जाती है। (‘पद्मावती’ के समर्थन में आए शशि थरूर, विवाद को कहा ‘‘पूरी तरह बेतुका’’ )

लड़की का आरोप है कि वह रात करीब नौ बजे घर से निकली थी और शुभम उसे एक सुनसान जगह ले गया जहां उसने तथा उसके मित्र सुमित ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। लड़की का यह भी आरोप है कि उसने जब मदद के लिए गुहार की तो राहगीर वीरेंद्र ने भी उससे दुराचार किया। किसी तरह घर पहुंचकर उसने परिजन को आपबीती सुनाई।

मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनमें से सुमित और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। शुभम की तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत