1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कब और कैसे देखें चंद्रगहण

कब और कैसे देखें चंद्रगहण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2020 10:48 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 10:49 pm IST

भारत में 5 जून को इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह भारतीय समय अनुसार सुबह 8 बजकर 37 मिनट से शुरू होगा और 9 बजकर 59 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा। जिसके बाद सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर यह समाप्त हो जाएगा।

When and how to see lunar eclipse - India TV Hindi
When and how to see lunar eclipse  Image Source : INSTAGRAM/WALNUT_EXPRESS

भारत में 5 जुलाई को इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह भारतीय समय अनुसार सुबह 8 बजकर 37 मिनट से शुरू होगा और 9 बजकर 59 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा। जिसके बाद सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर यह समाप्त हो जाएगा। इस साल का पहला चन्द्र ग्रहण 10 जनवरी को लगा था जिसे भारत में भी देखा गया था। वहीं दूसरा 5 जून को था जो भारत में नहीं दिखा। इसके बाद अब 5 जुलाई को इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण लग रहा है।

कहां और कैसे देखें चंद्र ग्रहण

पांच जुलाई को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के हिस्सों में देखा जा सकेगा। महत्वपूर्ण बात ये है कि भारत में यह दिखाई नहीं देगा। पांच जुलाई को सुबह जब भारत में चंद्रमा आकाश से विदा हो चुका होगा तब दक्षिण-उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी अफ्रीका में होने जा रही शाम के दौरान चंद्रमा के अस्त होते हुए उपछाया चंद्रग्रहण दिखाई देगा। वैज्ञानिक आधार पर बात करें तो चंद्र ग्रहण को नंगी आंख से देख सकते हैं। इससे आंखों पर को बुरा असर नहीं पड़ता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत