1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश में सिंधिया के बाद अब कोरोना की चपेट में कांग्रेस विधायक

मध्य प्रदेश में सिंधिया के बाद अब कोरोना की चपेट में कांग्रेस विधायक

 Reported By: IANS
 Published : Jun 13, 2020 04:50 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 04:50 pm IST

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है। कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने चौधरी के जल्दी में जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।

मध्य प्रदेश में...- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में सिंधिया के बाद अब कोरोना की चपेट में कांग्रेस विधायक Image Source : TWITTER

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है। कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने चौधरी के जल्दी में जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल में जिन लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उनमें शाजापुर के कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी का भी नाम है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा, "कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं!"

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, "कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली।" मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत