1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: बदमाशों ने ATM को बम से उड़ाया, नकदी ले उड़े

मध्य प्रदेश: बदमाशों ने ATM को बम से उड़ाया, नकदी ले उड़े

 Reported By: Bhasha
 Published : May 18, 2020 04:05 pm IST,  Updated : May 18, 2020 04:05 pm IST

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में तीन अज्ञात बदमाशों ने बैंक के एटीएम को बम लगाकर उड़ा दिया और एटीएम में रखी नकदी निकाल कर फरार हो गए।

मध्य प्रदेश: बदमाशों...- India TV Hindi
मध्य प्रदेश: बदमाशों ने ATM को बम से उड़ाया, नकदी ले उड़े Image Source : SOCIAL MEDIA (REPRESENTATIONAL IMAGE)

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में तीन अज्ञात बदमाशों ने बैंक के एटीएम को बम लगाकर उड़ा दिया और एटीएम में रखी नकदी निकाल कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना गैसाबाद थानाक्षेत्र के ग्राम हिनौता कला में रविवार रात को घटित हुई। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग एटीएम के पास पहुंचे तो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें डराया और बाइक पर सवार होकर भाग गए।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमंत चौहान ने बताया कि अज्ञात लुटेरों ने रविवार रात्रि करीब नौ बजे ग्राम हिनौता कला के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में विस्फोट किया और नकदी लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बैंक अधिकारियों से बात की जा रही है और एटीएम में कितनी राशि थी इसकी भी जानकारी ली जा रही है।

एसपी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत